Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड के चाणक्य सरयू राय का दूसरा मास्टर स्ट्रोक
    Breaking News

    झारखंड के चाणक्य सरयू राय का दूसरा मास्टर स्ट्रोक

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 13, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड की राजनीति का ‘सरयू’ उफान पर है। विधायक सरयू राय ने पिछले 48 घंटे में दूसरा मास्टर स्ट्रोक लगाया है। उन्होंने रविवार को दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से मुलाकात की। सरयू ने ट्विटर अकाउंट पर इसे अचानक हुई मुलाकात बताया है लेकिन राजनीति के गलियारे में इसको लेकर तमाम तरह की चर्चा है।

    माना जा रहा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड की राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले सरयू राय एक बार फिर सबको चौंका सकते हैं। उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम आने के तत्काल बाद सरयू ने आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के साथ मिलकर नया राजनीतिक मोर्चा बनाने की घोषणा की। इसमें फिलहाल पांच विधायक शामिल हुए। नए मोर्चे के गठन के ठीक दो दिन बाद आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ सरयू की मुलाकात हुई।

    राजनीतिक जानकारों का कहना है कि पंजाब में शानदार जीत से उत्साहित अरविंद केजरीवाल आने वाले दिनों में अन्य राज्यों में पार्टी का विस्तार करने की कोशिश तेज करेंगे। उनके लिए सरयू राय झारखंड में मुफीद साबित हो सकते हैं। केजरीवाल ने जिस प्रकार भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद कर अपनी छवि बनाई है, वैसी ही छवि सरयू राय की भी है। सरयू राय विभिन्न मुद्दों पर लगातार सरकार को घेरते रहे हैं। चारा घोटाले का खुलासा करने वाले सरयू राय ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के भ्रष्टाचार के कारनामे भी उजागर किए। इसके बाद रघुवर दास सरकार के मंत्रिमंडल में रहते हुए भी वह लगातार अपनी सरकार की कई नीतियों के खिलाफ मुखर रहे।

    जानकारों का कहना है कि सरयू राय का झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की आगे की राह मुश्किल कर सकता है। जून में होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए रघुवर दास उम्मीदवार हो सकते हैं लेकिन उन्हें प्रथम वरीयता का आवश्यक वोट हासिल करने में परेशानी हो सकती है। इससे पहले हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को आजसू के दो और निर्दलीय विधायक अमित कुमार यादव का भी समर्थन मिला था।

    रघुवर अगर प्रत्याशी बनेंगे तो यह वोट पाना मुश्किल होगा। सरयू राय के साथ सुदेश महतो और अमित यादव भी रघुवर दास को पसंद नहीं करते। इसकी वजह यह है कि रघुवर दास के कारण ही पिछले विधानसभा चुनाव में आजसू का भाजपा के साथ चुनावी तालमेल नहीं हुआ था। कहा जाता है कि रघुवर दास ने अपने करीबी को टिकट देने के चक्कर में अमित कुमार यादव का टिकट कटवा दिया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसड़क निर्माण में रिकॉर्ड उपलब्धि : नितिन गडकरी
    Next Article रूसी हमले का 18वां दिन: यूक्रेन के 20 शहरों पर एक साथ बरसे बम
    azad sipahi

      Related Posts

      पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन

      June 15, 2025

      भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री

      June 15, 2025

      पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version