Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»लालू का क्रिएटिनीन लेवल बढ़ा, मांसाहार की मनाही
    Jharkhand Top News

    लालू का क्रिएटिनीन लेवल बढ़ा, मांसाहार की मनाही

    adminBy adminMarch 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का इलाज रिम्स के पेइंग वार्ड में चल रहा है। लालू का इलाज कर रहे मेडिसीन के एचओडी डाक्टर विद्यापति ने बुधवार को बताया कि लालू क्रिएटिनीन लेवल 3.5 से बढ़कर 4.1 हो गया है। इस वजह से उनके मछली खाने पर रोक लगा दी गयी है।

    लालू को पूर्व में भी संतुलित आहार लेने की सलाह दी गई थी लेकिन वह इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। हर दिन अपनी मर्जी से भोजन में बदलाव कर रहे हैं। इसका असर उनकी किडनी और स्वास्थ्य पर दिख रहा है।डॉक्टरों ने दोबारा उन्हें प्रोटीन लेने से मना कर दिया है। मछली सहित किसी तरह का नॉनवेज खाने पर पूरी तरह से रोक दी गई है। डॉक्टरों ने यहां तक कह दिया है कि अगर प्रोटीन युक्त भोजन का सेवन बंद नहीं किया गया तो किडनी पूरी तरह डैमेज हो जाएगी। डॉक्टर भी कुछ नहीं कर पाएंगे।

    किडनी ज्यादा डैमेज होने के कारण रिम्स के डॉक्टरों की सात सदस्यीय टीम उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रही है। किडनी की बीमारी फोर्थ स्टेज में लंबे समय से है। डायलिसिस की जरूरत नहीं है। क्रिएटिनीन के अलावा बीपी और शुगर की स्थिति सामान्य है। समय समय पर लगातार जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि पिछले 20 दिनों से लालू दांत दर्द की समस्या से जूझ रहे थे। उनके दांत का दो बार आरसीटी भी जा चुकी है। इसके बाद लालू को दांत दर्द से राहत मिल चुकी है।

    डाक्टर ने बताया कि एक सप्ताह बाद दोबारा उनकी किडनी की जांच कराई जाएगी। वर्तमान दवाएं अगर असरदार साबित नहीं हुईं तो नई दवाएं चलाई जाएंगी। जरूरत पड़ने पर उन्हें एम्स दिल्ली भी रेफर किया जा सकता है। क्रिएटिनीन लेवल नियंत्रित करने के लिए लालू यादव को कई तरह की सलाह दी गई है। उन्हें संयमित भोजन करने को कहा गया है। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो उनकी परेशानी और बढ़ जाएगी। मालूम हो कि चारा घोटाले के मामले में डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में वह रांची जेल में सजा काट रहे हैं। स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें रिम्स के पेइंग वार्ड में रखा गया है।

    jharkhand latest news jharkhand news Lalu yadav ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्य के सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां रद्द
    Next Article पलामू में दो शक्तिशाली लैंड माइन को किया गया डिफ्यूज
    admin

      Related Posts

      झारखंड बंद को लेकर समर्थक सड़क पर उतरे, पुलिस अलर्ट

      June 4, 2025

      झारखंड बंद का जमशेदपुर में कोई असर नहीं

      June 4, 2025

      मानगो के एक फ्लैट से लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

      June 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • देश में कोरोना के मामले बढ़कर हुए 4,302, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है
      • 17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया
      • पाकिस्तान के खिलाफ दुनिया घूम कर स्वदेश लौटे अभिषेक, विदेशमंत्री की बैठक से बनाई दूरी
      • गाजा में जीएचएफ ने मानवीय सहायता का वितरण रोका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version