Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रूस का हमला: सवा करोड़ से ज्यादा युद्ध पीड़ित, 32 लाख ने यूक्रेन छोड़ा
    Breaking News

    रूस का हमला: सवा करोड़ से ज्यादा युद्ध पीड़ित, 32 लाख ने यूक्रेन छोड़ा

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 20, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बिजली-पानी को तरस रहे यूक्रेन में फंसे लाखों लोग

    कीव। यूक्रेन पर रूस के हमले की भयावहता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अब तक सवा करोड़ से अधिक लोग युद्ध पीड़ित के रूप में चिह्नित किये गए हैं। इनमें से 32 लाख ने यूक्रेन छोड़कर आसपास के देशों में शरण ली है। यूक्रेन में फंसे लाखों लोग बिजली-पानी को तरस रहे हैं।

    यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद वहां रहने वालों की जिंदगी दुश्वार हो गयी है। संयुक्त राष्ट्र संघ की शरणार्थी एजेंसी के अनुसार 32 लाख से ज्यादा लोग यूक्रेन छोड़ चुके हैं। लाखों अन्य लोग देश के भीतर ही विस्थापित हैं। एजेंसी का दावा है कि एक करोड़ 30 लाख लोग युद्ध से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। जो लोग यूक्रेन से बाहर निकले हैं उन्होंने पोलैण्ड, स्लोवाकिया, हंगरी, रोमानिया, मोल्दोवा, रूस और कुछ हद तक बेलारूस में शरण ली है। उनमें 90 प्रतिशत संख्या महिलाओं और बच्चों की है।

    इनके अलावा लगभग एक लाख 62 हजार अन्य देशों के नागरिकों ने यूक्रेन छोड़ दिया है। विस्थापन के शिकार इन लोगों के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ ने चेक गणराज्य, हंगरी, मोल्दोवा, पोलैण्ड, रोमानिया और स्लोवाकिया में सुरक्षित केंद्र बनाए हैं, जिन्हें ‘ब्लू डॉट्स’ नाम दिया गया है। इन केंद्रों में बच्चों और परिवारों की जरूरत के अनुसार सेवाएं मुहैया कराई जाती है।

    संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने कहा है कि रूसी बमबारी से बचकर निकलने में नाकाम कुछ लोग बेहद ख़तरनाक हालात में फंसे हुए हैं। मारियुपोल व सूमी जैसे शहरों में काफी खराब स्थिति है, जहाँ लोगों को भोजन, पानी और दवाइयों के संकट का सामना करना पड़ रहा है।

    संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के प्रवक्ता मैथ्यू सॉल्टमार्श ने बताया कि दोनेत्स्क क्षेत्र में दो लाख से भी ज्यादा लोगों के पास पानी नहीं बचा है, जबकि लुहान्स्क क्षेत्र में लगातार बमबारी से कुछ इलाके 80 प्रतिशत तक तबाह हो गए हैं, परिणामस्वरूप एक लाख लोग बिजली के बिना रहने को मजबूर हैं।

    azad sipahi news hindi news. top hindi news international news Latest News ukraine russia war war
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसपा ने जारी की विधान परिषद के प्रत्याशियों की सूची
    Next Article विधानसभा गेट के समक्ष धरना पर बैठे भाजपा विधायक
    azad sipahi

      Related Posts

      पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी की राजनीतिक सक्रियता से प्रधानमंत्री ओली नाराज

      June 12, 2025

      आईएमएफ ने नेपाल के आर्थिक सुधारों के लिए 42.7 मिलियन डॉलर को मंजूरी दी

      June 12, 2025

      नेपाल-भारत के बीच कनेक्टिविटी और संयुक्त साझेदारी से ही समृद्धि संभव : विदेश मंत्री डॉ. राणा

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version