Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»मतगणना की शाम होते ही जनपद में निकले जेसीबी में जय श्री राम के नारे लगाते लोग
    Top Story

    मतगणना की शाम होते ही जनपद में निकले जेसीबी में जय श्री राम के नारे लगाते लोग

    adminBy adminMarch 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जनपद में भारतीय जनता पार्टी ने चारों विधानसभा में बढ़त हासिल की है। जिसको लेकर भाजपा कार्यालय के बाहर लोगों का जमावाड़ा लगना शुरू हो गया है । जैसे-जैसे शाम ढल रही है वैसे वैसे भारतीय जनता पार्टी की जीत को लेकर जनपद के कोने-कोने पर जश्न मनाते हुए कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं। चारों विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सड़कों पर लोग जय श्रीराम के नारे के साथ-साथ साथ मिठाइयां भी बांट रहे हैं। और इसी बीच कुछ कार्यकर्ता अनोखे अंदाज में सड़कों पर बुलडोजर के साथ जश्न मनाते हुए भी नजर आ रहे हैं।

    कानपुर देहात में भोगनीपुर और अकबरपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रों में सड़कों पर निकलकर जश्न मनाना शुरू कर दिया है। कुछ कार्यकर्ता तो सड़कों पर बुलडोजर को निकाल कर बुलडोजर के ऊपर डांस कर खुशी का इजहार कर रहे हैं इस दौरान जय श्री राम के नारों के साथ साथ योगी मोदी जिंदाबाद के भी नारे कार्यकर्ता लगा रहे हैं। जनपद की चारों विधानसभा सीटों पर पिछली बार की तरह इस बार भी कमल खिलने वाला है। जैसे-जैसे नतीजे घोषित हो रहे हैं वैसे ही कार्यकर्ताओं की संख्या लगातार सड़कों पर बढ़ती जा रही है। हर कार्यकर्ता अपने-अपने ढंग से सड़कों पर जश्न मना रहे हैं।

    सड़कों पर दिख रही मोटरसाइकिल की रैली

    मतगणना का रिजल्ट नजदीक आते ही सभी विधानसभा में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल रैली निकालना शुरू कर दिया है। कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते बन रहा है और सड़कों पर जय श्री राम के नारों के साथ साथ मोदी और योगी के नाम के नारे से गूंज उठा है। होली के अभी एक हफ्ता बाकी है लेकिन कानपुर देहात की सड़कों पर होली का माहौल अभी से बन गया है और कई जगहों पर सड़कों पर गुलाल उड़ाते हुए कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं। साथ ही साथ प्रदेश में दोबारा सरकार बनने की खुशी में सड़कों पर मिठाइयां बांटते हुए भी देखे जा रहे हैं।

    up election up election result uttar pradesh chunav yogi adityanath
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशाह ने भाजपा की जीत के लिए मतदाताओं का जताया आभार
    Next Article पांच राज्यों का जनादेश : देश में कायम है ब्रांड मोदी का मैजिक
    admin

      Related Posts

      एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग

      June 13, 2025

      रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना

      June 13, 2025

      अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

      June 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      • अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version