Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»चैत्र नवरात्र में रेलवे की पहल, ट्रेनों में मिलेगा व्रत का भोजन
    Jharkhand Top News

    चैत्र नवरात्र में रेलवे की पहल, ट्रेनों में मिलेगा व्रत का भोजन

    adminBy adminMarch 31, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय रेलवे और आईआरसीटीसी ने चैत्र नवरात्र को ध्यान में रखते हुए दो अप्रैल से ट्रेन में उपवास रखकर सफर करने वाले यात्रियों के लिए स्पेशल खाना परोसने का फैसला किया है।

    आईआरसीटीसी ने नवरात्र के दौरान उपवास रख ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए नवरात्र व्रत थाली के नाम से स्पेशल थाली की व्यवस्था की है। यह विशेष थाली पूरी तरह से शाकाहारी होगी। इसके लिए रेलवे ने बुकिंग भी शुरू कर दी है। इस दौरान ट्रेन में यात्रा करने वाले लोग अपने स्पेशल नवरात्रि आहार के लिए खाना आर्डर कर सकते हैं।

    आईआरसीटीसी ने 28 मार्च से बुक किए गए आरक्षण टिकटों पर नवरात्र व्रत थाली का विकल्प देना शुरू कर दिया है। इसे टिकट की बुकिंग के साथ चुना जा सकता है। इसी तरह जिन लोगों ने पहले टिकट बुक कराया है और नवरात्र व्रत थाली चाहते हैं, वे ई-केटरिंग या 1323 नंबर पर काल करके खाना बुक कर सकते हैं।

    आईआरसीटीसी की नवरात्र व्रत थाली में प्याज-लहसुन नहीं होगा। खाने में सामान्य नमक की जगह सेंधा नमक का इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही मेन्यू में फास्टिंग फूड में लस्सी, ताजा जूस, फलाहारी पकौड़े, सब्जियां और पूड़ी, फल, चाय, दूध से बनी मिठाइयां, सूखे मेवे की खीर शामिल हैं।

    थाली 125 से 200 रुपये में मिलेगी

    आईआरसीटीसी ने नवरात्र व्रत थाली की कीमत 125 रुपये से 200 रुपये के बीच रखी है। आईआरसीटीसी राजधानी, दूरंतो, शताब्दी समेत 500 ट्रेनों में यह सुविधा प्रदान कर रही है। विशेष नवरात्रि प्लेट की सुविधा केवल ट्रेनों में ही यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी। यह सुविधा स्टेशन पर मौजूद फूड स्टालों पर नहीं मिलेगी।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची रेलवे स्टेशन का नाम वीर बिरसा मुंडा के नाम पर करने की मांग
    Next Article लोक आस्था के साथ खिलवाड़ करना बंद करे हेमंत सरकार : दीपक प्रकाश
    admin

      Related Posts

      केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो

      May 14, 2025

      शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री

      May 14, 2025

      सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version