Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»चीन की सरकारी मीडिया का दावा- रूस ने 31 देशों को माना दुश्मन, जारी की सूची
    Top Story

    चीन की सरकारी मीडिया का दावा- रूस ने 31 देशों को माना दुश्मन, जारी की सूची

    adminBy adminMarch 7, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    यूक्रेन पर आक्रमण करके दुनिया के निशाने पर आए रूस ने 31 देशों को अपना दुश्मन मानते हुए सूची जारी की है। इस सूची में अमेरिका, ब्रिटेन, जापान और यूक्रेन के साथ यूरोपियन यूनियन के सदस्य देशों के नाम शामिल हैं।

    चीन के सरकारी मीडिया सीजीटीएन की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के दौरान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने दुश्मन देशों की सूची को मंजूरी दे दी है। इस सूची में अमेरिका, ब्रिटेन, यूक्रेन, जापान समेत यूरोपियन यूनियन के 27 सदस्य देशों के नाम शामिल हैं।

    अमेरिका ने कई तरह प्रतिबंध लगाए

    यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद अमेरिका का रुख बेहद आक्रामक है। रूस पर अमेरिका ने कई तरह प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन और विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के प्रवेश पर रोक लगा दी है। साथ ही रूस के 4 बैंकों और सरकारी ऊर्जा कंपनी गजप्रोम को भी प्रतिबंधित कर दिया है। अमेरिका ने रूसी विमानों के लिए अपना एयर स्पेस भी बंद कर दिया है। इसके साथ ही अमेरिका ने यूक्रेन को हथियार भी भेजे हैं और आर्थिक सहायता देने का ऐलान भी किया है।

    ब्रिटेन ने एयरस्पेस बंद किया

    ब्रिटेन ने भी रूस की सरकारी विमान कंपनी एयरोलोफ्ट के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। ब्रिटेन ने रूस के 5 बैंकों पर प्रतिबंध लगाया है। पुतिन की संपत्ति जब्त करने और उनके अकाउंट्स को फ्रीज करने की घोषणा की है। रूस के अरबपतियों के प्राइवेट जेट प्लेन के लिए भी अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। अमेरिका की तरह ही ब्रिटेन ने भी यूक्रेन को सैन्य और आर्थिक मदद भेजी है।

    जापान ने यूक्रेन को मुहैया कराए हथियार

    रूस ने यूक्रेन के खिलाफ लड़ाई शुरू कर दी है। पुतिन यह तक कह चुके हैं कि वह यूक्रेन को अलग देश नहीं मानते। जापान ने यूक्रेन की मदद की घोषणा की है। वह यूक्रेन को हथियार मुहैया करा रहा है। जापान ने यूक्रेन को बुलेटप्रूफ जैकेट, हेलमेट समेत कई रक्षा उपकरण भेजे हैं। इसके अलावा जापान ने चार रशियन बैंकों की संपत्ति जब्त करने का ऐलान भी किया है।

    यूरोपियन यूनियन के सदस्य देशों ने यूक्रेन को दी सैन्य मदद

    यूरोपियन यूनियन ने रूस पर कई प्रतिबंध लगाए हैं। यूरोपियन यूनियन में 27 देश हैं। सभी सदस्यों ने रूसी विमानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। यूरोपियन यूनियन में मौजूद रूस के अरबपतियों की संपत्ति भी जब्त की जा रही है। अहम बात यह है कि सभी सदस्य देश यूक्रेन को न सिर्फ आर्थिक बल्कि सैन्य मदद कर रहे हैं।

    international news russia war ukraine russia war ukraine war update
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार से रांची जा रहे स्कॉर्पियो सवार को फाइनेंसर ने किया परेशान, थाने पहुंचा मामला
    Next Article श्रीलंका-भारत की नौसेनाओं के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘स्लिनेक्स’ शुरू
    admin

      Related Posts

      विकसित राष्ट्र के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : राष्ट्रपति

      August 1, 2025

      विधानसभा का मानसून सत्र: सदन के अंदर और बाहर होगा SIR का विरोध, सत्ताधारी विधायकों की हुई संयुक्त बैठक

      August 1, 2025

      नवजात की मौत के बाद भी वेंटिलेटर पर रखने का आरोप, उपायुक्त ने दिए जांच के आदेश

      August 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • तेजी से बदलते सुरक्षा परिदृश्य में युद्ध के दौरान लापरवाही या चूक की गुंजाइश नहीं : राजनाथ
      • बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर मतदाता गहन पुनरीक्षण के बाद नई ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी
      • अमेरिका की टैरिफ धमकियों को भारत ने किया नजरअंदाज, कहा- हमारा ध्यान ठोस एजेंडे पर
      • अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं के विकास के लिए सरकार प्रयासरत : रिजिजू
      • काशी में प्रधानमंत्री शनिवार को करेंगे सौगातों की बारिश, 52 योजनाओं का होगा लोकार्पण व शिलान्यास
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version