Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»JHARKHAND से कार में लेकर आये 40 करोड़ की हेरोइन, दिल्ली में धरे गये
    Breaking News

    JHARKHAND से कार में लेकर आये 40 करोड़ की हेरोइन, दिल्ली में धरे गये

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 29, 2022Updated:March 29, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने झारखंड से कार में 10 किलो हेरोइन लेकर आये दो युवकों को सराय काले खां से गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान नजीर उर्फ नाजिम और दिनेश के रूप में हुई है। इनके पास से बरामद हेरोइन की कीमत लगभग 40 करोड़ रुपये बताई गई है। आरोपित झारखंड के अलावा म्यांमार से मणिपुर के रास्ते भी हेरोइन की खेप लेकर आते थे। वह बीते पांच साल से हेरोइन की तस्करी कर रहे हैं।

    स्पेशल सेल के डीसीपी जसमीत सिंह ने मंगलवार को बताया कि ड्रग्स को लेकर स्पेशल सेल की टीम लगातार काम कर रही है। पुलिस टीम को कुछ माह पहले सूचना मिली कि मणिपुर, असम, यूपी, बिहार और दिल्ली में एक गैंग सक्रिय है। यह गैंग म्यांमार से आने वाली ड्रग्स को मणिपुर में लेकर उसे अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई करते हैं।

    करीब 4 महीने की कड़ी मेहनत के बाद पुलिस को इस गैंग के बारे में सूचना मिली। हाल ही में पुलिस को पता चला कि इस गैंग के सदस्य नजीर उर्फ नदीम और दिनेश सिंह ने झारखंड से हेरोइन की बड़ी खेप ली है। वह मारुति एसएक्स-4 गाड़ी में सवार होकर मेरठ एक्सप्रेसवे के रास्ते आईएसबीटी सराय काले खां आएंगे। यह हेरोइन यहां पर किसी शख्स को दी जाएगी।

    इस जानकारी पर एसीपी अतर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर शिव कुमार और पवन कुमार की टीम ने जाल बिछाया। पुलिस टीम ने इस गाड़ी को सराय काले खां टी-पॉइंट के पास देखा। इसमें से दो युवक बाहर उतरे और किसी का इंतजार करने लगे। उनके कंधे पर एक-एक बैग लटका हुआ था।

    कुछ देर बाद पुलिस टीम ने छापा मारकर उन्हें पकड़ लिया। दोनों के बैग से तीन-तीन किलो हेरोइन बरामद हुई। गाड़ी की तलाशी में कार के अंदर बनाई गई खुफिया जगह से चार किलो हेरोइन बरामद हुई। इसे लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपितों ने पुलिस को बताया कि वह अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट के सदस्य हैं। दिल्ली एनसीआर में बीते पांच साल से वह ड्रग्स की सप्लाई कर रहे हैं। झारखंड से यह हेरोइन की खेप लेकर वह दिल्ली आए थे। उन्हें छह किलो हेरोइन दिल्ली में एक शख्स को सप्लाई करनी थी।

    वहीं चार किलो हेरोइन उन्हें यूपी के गाजीपुर में सप्लाई करनी थी। उन्होंने बताया कि म्यांमार से मणिपुर के रास्ते आने वाली ड्रग्स असम, अरुणाचल प्रदेश के रास्ते दिल्ली सहित अलग-अलग राज्यों में भेजी जाती है। पुलिस को यह भी पता चला है कि झारखंड में भी नक्सल क्षेत्र में इस तरह से हेरोइन तैयार की जा रही है। पूछताछ के दौरान आरोपितों ने पुलिस को बताया है कि म्यांमार में तैयार होने वाली हेरोइन भारत में अवैध रूप से तैयार की जा रही हेरोइन से काफी बेहतर होती है। इसकी वजह से उसकी मांग बाजार में काफी ज्यादा रहती है। बीते पांच साल से म्यांमार से आने वाली हेरोइन की डिमांड नशे के बाजार में ज्यादा है। इसके अलावा वहां से आने वाली हेरोइन काफी सस्ती होती है जिससे उनका मुनाफा भी ज्यादा होता है।

    azad sipahi news Hindi news jharkhand latest news jharkhand news Jharkhand political Latest News national news Political News ranchi news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसप्ताह में चार दिन चलेगी एलटीटी-गोरखपुर-एलटीटी स्पेशल ट्रेन
    Next Article जेजेएमपी उग्रवादियों ने पूर्व सदस्य की पत्नी और बेटी को मार डाला
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची के धुर्वा से दो जुड़वां भाई लापता, चार दिन बाद भी नहीं मिला सुराग

      June 4, 2026

      भाजपा ने सड़क निर्माण कार्य में लगाया भ्रष्टाचार का आराेप, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

      June 4, 2026

      जमीन विवाद में बहा खून, भाजपा विधायक नीरा यादव के चालक की हत्या, बढ़ा तनाव

      June 4, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची के धुर्वा से दो जुड़वां भाई लापता, चार दिन बाद भी नहीं मिला सुराग
      • ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, भड़काऊ भाषण देने का आरोप
      • भाजपा ने सड़क निर्माण कार्य में लगाया भ्रष्टाचार का आराेप, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
      • राहुल गांधी आज से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर
      • जमीन विवाद में बहा खून, भाजपा विधायक नीरा यादव के चालक की हत्या, बढ़ा तनाव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version