Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड के 10 जिलों में लू का अलर्ट
    Jharkhand Top News

    झारखंड के 10 जिलों में लू का अलर्ट

    adminBy adminMarch 29, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    झारखंड के कई जिलों में अभी से ही प्रचंड गर्मी पड़ने लगी है। भीषण गर्मी के साथ लू के थपेड़ों ने जीना मुहाल कर दिया है। राज्य के कम से कम 10 जिले बुधवार से तीन दिनों तक लू की चपेट में आने वाले हैं। मौसम विभाग ने आगाह किया कि कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस को छू सकता है।

    विभाग के अनुसार राज्य में दो अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा लेकिन इस दौरान धूप तेवर दिखायेगी। रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार 29 मार्च से 31 मार्च तक राज्य के विभिन्न जिलों में लू चल सकती है। मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार बच्चों और बुजुर्गों को धूप से बचने की सलाह दी गयी है। लू से बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा खतरा है। ज्यादा से ज्यादा पानी पीने और हल्का कपड़ा पहनने को कहा गया है।

    10 जिलों में लू का दिखेगा असर

    मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में कहा है कि 30 मार्च को बोकारो, धनबाद, गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, सिमडेगा, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम में कहीं-कहीं लू चल सकती है। वहीं, 31 मार्च को इन जिलों के साथ सरायकेला जिले में भी लू चल सकती है।

    गर्मी व हवा से नमी में आएगी कमी

    मार्च महीने में हमेशा खेतों में नमी रहती है लेकिन इस बार समय से पहले ही अधिक गर्मी पड़ने लगी है। समय से पहले आई तेज गर्मी और लू चलने की संभावनाओं को देखते हुए इस बार गेहूं एवं अन्य फसल के उत्पादन पर विपरीत असर पड़ सकता है। अभी खेतों में लगी रबी एवं गरमा फसल तथा लत्तीदार सब्जियों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

    सब्जी उत्पादक भी रहें सतर्क

    गर्मी को देखते हुए किसान खेतों में खड़ी फसलों, सब्जियों में हल्का पानी जरूरत के अनुसार देते रहें। लत्तीदार सब्जी के खेतों में मल्चिंग का प्रयोग करें। रबी की तैयार फसलों की कटाई तुरंत करें। कटाई के बाद खेत की जुताई बिना पाटा चलाए करनी चाहिए। इस तरह मिट्टी को खुला छोड़ देने से मिट्टी में मौजूद खर पतवार तथा कीड़े मकोड़े नष्ट हो जाएंगे।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएसीबी ने रिश्वत लेते लिपिक को किया गिरफ्तार
    Next Article जीनोम सिक्वेंसिंग मशीन मिली रिम्स को, दूसरे राज्यों पर नहीं रहना पड़ेगा निर्भर
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में झारखंड के जिला गुमला का भी किया जिक्र

      July 27, 2025

      कई लोगों ने थामा झामुमो का दामन

      July 27, 2025

      जेएलकेएम प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, साैंपा ज्ञापन

      July 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • घरेलू सर्राफा बाजार में लगातार गिरावट से सोना और चांदी की घटी कीमत
      • साप्ताहिक समीक्षा : लगातार चौथे सप्ताह शेयर बाजार गिराने में प्रमुख रहे तीन कारण
      • राजगीर और पटना में बनेगा साइबर फॉरेंसिक लैब
      • बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी काे मिली जान से मारने की धमकी
      • प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में झारखंड के जिला गुमला का भी किया जिक्र
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version