Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पांच विधायकों ने मिलकर बनाया झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा
    Breaking News

    पांच विधायकों ने मिलकर बनाया झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -सुदेश महतो के नेतृत्व में जी-5, अमित कुमार यादव सचेतक होंगे।
    -सोमवार को स्पीकर से मुलाकात करेगा तीसरा मोर्चा

    रांची। देश के पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद झारखंड की राजनीति ने शुक्रवार को बड़ी करवट ली। राज्य के पांच विधायकों ने एक साथ मिलकर झारखंड लोकतांत्रित मोर्चा का गठन किया है। इसमें आजसू पार्टी के दो विधायक, एनसीपी के एक विधायक तथा दो निर्दलीय विधायक शामिल हैं।

    इस तरह अब आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, विधायक लंबोदर महतो, एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, निर्दलीय विधायक सरयू राय तथा अमित यादव मोर्चा का हिस्सा होंगे। यह मोर्चा सुदेश महतो के नेतृत्व में काम करेगा। इसे जी-5 नाम दिया गया है।

    विधानसभा में एक साथ बैठने की व्यवस्था की मांग भी स्पीकर से करेंगे

    शुक्रवार को मोर्चा की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुदेश महतो ने कहा कि अमित यादव इसके मुख्य सचेतक होंगे। विधानसभा में मोर्चा के सभी विधायक एक साथ बैठेंगे। इनके बैठने के लिए अलग व्यवस्था करने की मांग स्पीकर से की जाएगी। इसके लिए सोमवार को मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल स्पीकर से मिलेगा।

    सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा एक साथ मिलकर विधानसभा में राज्य हित के सवाल पर अपनी आवाज उठाएगा। मोर्चा के लोगों ने अभी चुनाव एक साथ लड़ने पर कोई निर्णय नहीं किया है। विधायक सरयू राय ने कहा कि सुदेश महतो अधिकृत तौर पर मोर्चा का नेतृत्व करेंगे।

    राजनीतिक जानकारों की माने तो इस राजनीतिक मोर्चाबंदी से एक साथ कई लक्ष्य को साधने की तैयारी है। इसे तहत अगर यह लोग एक साथ पांच रहेंगे तो सरकार पर दबाव बना सकेंगे। राज्यसभा के चुनाव में इनकी अहम भूमिका होगी। सरयू और सुदेश की जोड़ी अब एक साथ राजनीति में आने से राज्य में नए समीकरण बन सकते हैं। सरयू राय ने पिछले विधानसभा चुनाव में तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास को हराया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयूपी चुनाव: प्रियंका का धुआंधार प्रचार नहीं दिखा सका असर
    Next Article राज्यपाल ने झारखंड में पर्यटन के विकास पर दिया जोर
    azad sipahi

      Related Posts

      सड़क हादसे में दो की मौत

      June 14, 2025

      स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को

      June 14, 2025

      पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version