Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»वायु सेना के लिए खरीदे जायेंगे छह डोर्नियर-228 विमान, एचएएल से करार
    देश

    वायु सेना के लिए खरीदे जायेंगे छह डोर्नियर-228 विमान, एचएएल से करार

    sunil kumar prajapatiBy sunil kumar prajapatiMarch 10, 2023Updated:March 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) से छह डोर्नियर-228 विमान खरीदे जायेंगे। रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को एचएएल के साथ 667 करोड़ रुपये की लागत वाले इस सौदे के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। इस विमान का उपयोग वायु सेना ट्रांसपोर्ट रोल और परिवहन पायलटों को प्रशिक्षण देने के लिए करेगी। छह विमानों के शामिल होने से सीमावर्ती दूर-दराज के इलाकों में भारतीय वायुसेना की परिचालन क्षमता में और इजाफा होगा।

    भारतीय वायु सेना के बेड़े में हल्के यूटिलिटी विमान डोर्नियर-228 औपचारिक तौर से जनवरी, 2020 में शामिल किये गए थे। तत्कालीन वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने इन विमानों को पालम स्थित वायुसेना स्टेशन में स्क्वाड्रन नंबर 41 ‘ओट्टर्स’ में शामिल किया था। आईएएफ ने साल 2015 में 14 डोर्नियर-228 विमान खरीदने के लिए हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के साथ करार किया था। वायुसेना को पहला विमान 19 नवम्बर, 2020 को सौंपा गया था। इसका निर्यात सेशल्स और मॉरीशस को भी किया गया है।

    जर्मन कम्पनी डोर्नियर ने 245 और हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने 125 हल्के यूटिलिटी विमान डोर्नियर-228 विमान बनाए हैं। वायुसेना के पास इस समय 50 यूटिलिटी विमान डोर्नियर-228 सेवा में हैं। वायुसेना के अलावा इंडियन कोस्टगार्ड और नौसेना भी इन विमानों का इस्तेमाल करती है। अब नए सौदे में 667 करोड़ रुपये की लागत से छह विमानों की नई खेप उन्नत ईंधन-कुशल इंजन के साथ पांच ब्लेड वाले समग्र प्रोपेलर के साथ खरीदी जाएगी। यह विमान उत्तर पूर्व के अर्ध-तैयार या लघु रनवे और भारत की द्वीप श्रृंखलाओं से छोटी दूरी के संचालन के लिए अनुकूल हैं।

    डोर्नियर-228 विमान की खासियत-
    डोर्नियर-228 एक ट्विन-टर्बोप्रॉप शॉर्ट टेक-ऑफ और लैंडिंग यूटिलिटी विमान है, जिसे भारतीय तटरक्षक बल, भारतीय वायु सेना और भारतीय नौसेना के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने निर्मित किया है। एचएएल ने डोर्नियर 228 को ‘अत्यधिक बहुमुखी बहुउद्देश्यीय हल्के परिवहन विमान’ के रूप में वर्णित किया है। यह विमान उपयोगिता के मामले में कम्यूटर परिवहन, तीसरे स्तर की सेवाओं, एयर-टैक्सी संचालन, तट रक्षक कर्तव्यों और समुद्री निगरानी जैसी आवश्यकताओं को पूरा कर रहा है। इसका इस्तेमाल प्रदूषण निवारण, सैनिकों के परिवहन, हवाई सर्वेक्षण, खोज और बचाव, कार्गो और रसद सहायता के लिए भी किया जा सकता है। विमान का कॉकपिट चालक दल के दो सदस्यों को समायोजित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है और वातानुकूलित केबिन में 17 यात्री बैठ सकते हैं। विमान का पंख 16.97 मीटर, कुल लंबाई 16.56 मीटर और कुल ऊंचाई 4.86 मीटर है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इलेक्ट्रॉनिक कार को दिखाई हरी झंडी
    Next Article मास्टर आईडी के जरिए क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते दो गिरफ्तार
    sunil kumar prajapati

      Related Posts

      एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग

      June 13, 2025

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025

      अहमदाबाद में विमान दुर्घटना पर जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने दुख व्यक्त किया

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      • अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version