Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, August 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रांची में 26 मार्च को कोल इंडिया करायेगा मैराथन दौड़
    Breaking News

    रांची में 26 मार्च को कोल इंडिया करायेगा मैराथन दौड़

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची, 10 मार्च (हि.स.)। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) की ओर से 26 मार्च को कोल इंडिया लिमिटेड के बैनर तले रांची में कोल मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में पुरुषों और महिलाओं के लिए दौड़ की चार श्रेणियां तय की गई हैं। इसमें पूर्ण मैराथन, हाफ मैराथन, 10 किमी और पांच किमी की दौड़ शामिल हैं। पूर्ण मैराथन 42.195 कि.मी. का होगा जबकि हाफ मैराथन 21.098 किमी का। कार्यक्रम के लिए कैंडिडेट को पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए शुल्क भी देने होंगे। फुल मैराथन के लिए 1000 रु, हाफ मैराथन के लिए 750 रु, 10 किमी के लिए 300 रुपये और 05 किमी के लिए 100 रुपये देने होंगे।

    ऐसे करना होगा रजिस्ट्रेशन
    https://www.centralcoalfields.in/ccl_marathon पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। यहां नाम, पता, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी देकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के दौरान महिला और पुरुष को अलग-अलग कैटेगरी चुनना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए फीस भी देनी होगी। 42 किमी के फुल मैराथन के लिए एक हजार रुपये और हाफ मैराथन के लिए 750 रुपये देने होंगे। इसके अतिरिक्त 10 किमी के लिए 300 रुपये और 05 किमी के लिए 100 रुपये देने होंगे। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 24 मार्च है।

    कैटेगरी के अनुसार मिलेगा पुरस्कार

    -फुल मैराथन के लिए पहला पुरस्कार तीन लाख रुपये, दूसरा पुरस्कार दो लाख, तीसरा एक लाख रुपये, चौथा पुरस्कार 60 हज़ार रुपये, पांचवां पुरस्कार 40 हज़ार रुपये, छठा 30 हज़ार रुपये और सातवां पुरस्कार 20 हज़ार रुपये का होगा।

    -हाफ़ मैराथन के लिए पहला पुरस्कार दो लाख रुपये, दूसरा पुरस्कार एक लाख रुपये, तीसरा पुरस्कार 50 हज़ार रुपये, चौथा 40 हज़ार रुपये, पांचवां 30 हज़ार रुपये, छठा 20 हज़ार रुपये और सातवां 10 हज़ार रुपये का होगा।

    -10 किमी की दौड़ के लिए पहला पुरस्कार 1 लाख, दूसरा पुरस्कार 70 हज़ार रुपये, तीसरा पुरस्कार 50 हज़ार रुपये, चौथा पुरस्कार 25 हज़ार रुपये, पांचवां पुरस्कार 20 हज़ार रुपये, छठा पुरस्कार 10 हज़ार रुपये और सातवां 10 हज़ार रुपये का होगा। सभी श्रेणी का पुरस्कार कुल लगभग 30 लाख रुपये का होगा।

    -सीसीएल की ओर से पूरा शेड्यूल जारी किया गया है। इसमें हर दौड़ का समय तय किया गया है। फुल मैराथन के लिए चार घंटे 30 मिनट, हाफ मैराथन के लिए तीन घंटे 30 मिनट, 10 किमी दौड़ के लिए दो घंटे और पांच किमी दौड़ के लिए एक घंटा समय तय किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleJHARKHAND : खेलो इंडिया दम प्रतियोगिता 19 मार्च से रांची में
    Next Article JHARKHAND : खदान में डूबी छात्रा को ढूंढ रही एनडीआरएफ टीम
    azad sipahi

      Related Posts

      “जीवन के सबसे कठिन दिनों से गुजर रहा हूं”, पिता की याद में हेमंत सोरेन ने शेयर की भावुक पोस्ट

      August 5, 2025

      झारखंड में बारिश के बाद बढ़ी गर्मी और उमस

      August 5, 2025

      संघर्षशील और जुझारू सख्शियत थे शिबू सोरेन

      August 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बेंगलुरु एफसी ने खिलाड़ियों और स्टाफ की सैलरी अनिश्चितकाल के लिए रोकी
      • टेक्सास के 50 से ज्यादा डेमोक्रेट्स के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
      • राजतंत्र समर्थित आंदोलन का नेतृत्व कर रहे दुर्गा प्रसाई जेल से रिहा
      • यमन नौका त्रासदी, सिर्फ 12 यात्रियों को बचाया जा सका, 142 की मौत
      • सिविल सर्विस विधेयक में गड़बड़ी करने के लिए संसदीय समिति के अध्यक्ष और सचिव ही दोषी पाए गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version