Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठियों को रोकने के लिए एनआरसी लागू करे सरकार : अनंत ओझा
    Jharkhand Top News

    राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठियों को रोकने के लिए एनआरसी लागू करे सरकार : अनंत ओझा

    adminBy adminMarch 22, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड विधानसभा में बुधवार को शून्यकाल के माध्यम से राजमहल विधायक अनन्त ओझा ने राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठ को रोकने के लिए राज्य में एनआरसी लागू करने की मांग की।

    ओझा ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों से संथालपरगना की डेमोग्राफी बदल रही है। साहेबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका तथा जामताड़ा में आदिवासी और हिंदुओं की संख्या घट रही है, जबकि मुसलमान बढ़ रहे हैं। एनआरसी लागू करने के लिए राज्य सरकार पहल करें। उन्होंने कहा कि राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में पड़ोसी राज्य बांग्लादेश के नौजवान शामिल हो रहे हैं। यहां के लोगों का रोजगार छीना जा रहा है। इस मामले को जब विधानसभा मेरे द्वारा उठाया जाता है तब यूपीए गठबन्धन के मंत्री नकारते रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सदन में कहते कुछ और होता है कुछ। ओझा ने कहा कि विधवा व वृद्धावस्था पेंशन साहेबगंज में फर्जी तरीके से बनाया जा रहा है। जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि राजमहल प्रखंड में विधवा पेंशन के लिए फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र का सहारा लिया गया। बीते दिनों साहिबगंज तालझारी रेलवे स्टेशन के पास से एक बांग्लादेशी युवक को गिरफ्तार किया गया था। इसी प्रकार से साहेबगंज सहित संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठिए यहां के संसाधनों का फर्जी तरीके से लाभ ले रहे। संथाल परगना क्षेत्र में गो-तस्करी भी खुलेआम हो रही है।

    पुलिस रात में मिट्टी और बालू की गाड़ी से पैसा वसूलती है : सीपी सिंह
    भाजपा विधायक सीपी सिंह ने सदन में कटौती प्रस्ताव पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि राज्य में दिसंबर 2021 से लेकर 2022 तक के अपराध के आंकड़ों को देखेंगे, तो पता चल जाएगा झारखंड में विधि व्यवस्था का क्या हाल है। साथ ही कहा कि हमारी पुलिस चौक-चौराहे पर गाड़ी चलाने वाले लोगों की चाबी छीनने और सिटी पेट्रोलिंग में लगे पुलिसकर्मी रात को मिट्टी और बालू की गाड़ी से पैसा वसूलने में लगे हैं। ऐसी स्थिति में अपराध नहीं घटेगा। सीपी सिंह ने साफ तौर पर कहा कि रांची में सिटी पेट्रोलिंग की व्यवस्था है लेकिन यह पेट्रोलिंग करती क्या है।

    उन्होंने कहा कि यह सरकार युवा विरोधी, किसान विरोधी और सरकार महिला विरोधी है। यह सरकार धर्मांतरण कराने वाली, गो-हत्या कराने वाली सरकार है। इस सरकार से कोई उम्मीद नहीं है। सीपी सिंह ने कहा कि भवन निर्माण विभाग रांची में कार्यपालक अभियंता 46 प्रतिशत तक घूस लेते हैं और यह घूस नीचे से लेकर ऊपर तक पहुंचता है। ऐसा नहीं है कि यह सिस्टम वर्तमान सरकार की है या वर्तमान सरकार की देन है लेकिन इतना जरूर कहा जा सकता है कि वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार को रोक लगाने में पूरी तरह विफल रही है।

    उन्होंने राज्य में अपराध की स्थिति पर कहा कि मेरे पास जनवरी, 2022 से दिसंबर, 2022 तक का आंकड़ा है। यह आंकड़ा बताता है कि राज्य में 10714 चोरी, 1663 अपहरण, 1769 हत्या, 1611 बलात्कार सहित कुल 64 हजार से अधिक अपराध दर्ज किए गए हैं।

    उन्होंने कहा कि शहीद सूबेदार नागेश्वर महतो बाहरी नहीं बल्कि भीतरी हैं। उनके परिजनों ने राजा डेरा अनगड़ा में तीन डिसमिल जमीन ली। जमीन की रजिस्ट्री भी हो गयी और रसीद भी कट गया लेकिन इस जमीन में किसी ने कब्जा कर लिया। यह मामला मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक पहुंचा लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आज उनका परिवार दर-दर की ठोकरें खा रहा है।

    उन्होंने कहा कि सरकार को चालू सत्र में ही नियोजन और स्थानीय नीति पर अपना स्पष्टीकरण रखना चाहिए। मुख्यमंत्री को सदन में सरकार का पक्ष रखना चाहिए कि कौन सा नियोजन नीति और कौन सा स्थानीय नीति राज्य में लाया जाएगा या लागू है।

    रांची हिंसा में महज 38 की हुई गिरफ्तारी
    रांची हिंसा पर सीपी सिंह ने कहा कि 10 जून, 2022 को सुनियोजित तरीके से रांची में हिंसा हुई। गोली चलने से दो लोग घायल हुए। हंगामा करने वाले लोगों के चेहरे सामने थे। इसके बाद भी सरकार ने महज 38 लोगों को गिरफ्तार किया। स्थिति को यह है कि अपराधी को एयर एंबुलेंस से इलाज के लिए भेजा। मैं इसे गलत भी नहीं मानता लेकिन ऐसी व्यवस्था आम लोगों के लिए भी होनी चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहाई कोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा, कब तक पूरा होगा लैंड सर्वे का काम
    Next Article JHARKHAND : चार दिन के नवजात को पुलिस ने जूतों तले रौंदा
    admin

      Related Posts

      हिमांशु हत्याकांड: फरार दो आरोपितों की गिरफ्तारी के साथ जांच पूरी, सभी 16 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

      July 15, 2026

      जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन टाटानगर तक सीमित, बड़बिल के यात्रियों को झटका

      July 15, 2026

      परिमल नथवाणी और झारखंड: एक अटूट और आत्मीय रिश्ता कर्मभूमि से

      July 15, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कैबिनेट : चिप उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सेमीकॉन 2.0 को मंजूरी
      • हिमांशु हत्याकांड: फरार दो आरोपितों की गिरफ्तारी के साथ जांच पूरी, सभी 16 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
      • जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन टाटानगर तक सीमित, बड़बिल के यात्रियों को झटका
      • परिमल नथवाणी और झारखंड: एक अटूट और आत्मीय रिश्ता कर्मभूमि से
      • पलामू में मतदाता सत्यापन अभियान तेज, अधिकांश क्षेत्रों में घर-घर पहुंचाए गए गणना प्रपत्र
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version