Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»सरकार व आमजन मिलकर कार्य करते हैं तो परिणाम कई गुना बढ़ जाते हैं : योगी आदित्यनाथ
    Breaking News

    सरकार व आमजन मिलकर कार्य करते हैं तो परिणाम कई गुना बढ़ जाते हैं : योगी आदित्यनाथ

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 18, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -मुख्यमंत्री योगी व रक्षा मंत्री ने लखनऊ में 1450 करोड़ रुपये की 352 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास अनवरत चलने वाली प्रक्रिया है। इसके लिए शासन-प्रशासन के साथ आमजन के मन में भी आत्मीयता होनी चाहिए। सुरक्षा के साथ सुशासन के लक्ष्य को प्राप्त करना है। सरकार व जनमानस साथ मिलकर कार्य करते हैं तो परिणाम कई गुना बढ़ जाते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कॉल्विन तालुकेदार्स कॉलेज में यह बातें कहीं। उन्होंने केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के साथ बटन दबाकर 1450 करोड़ रुपये की 352 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

    सांसद के रूप में अटल जी ने जो सपना देखा उसे धरातल पर भी उतारा
    मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि लखनऊ को राजधानी के अनुरूप विकास की योजनाएं मिलें। यह सपना अटल जी ने देखा था और सांसद के रूप में उसे धरातल पर उतारा था। शहीद पथ लखनऊ के जीवन की लाइफलाइन बनी है। जब अटल जी प्रधानमंत्री व सड़क, परिवहन-राजमार्ग मंत्री के रूप में राजनाथ सिंह इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए कार्य कर रहे थे। उस समय लखनऊ को शहीद पथ की सौगात प्राप्त हुई थी। लालजी टंडन ने भी विकास के लिए अटल जी के सपनों को धरातल पर उतारने के प्रयास प्रारंभ किए थे। स्मार्ट सिटी लखनऊ को स्मार्ट जैसी सुविधाएं मिलें, उसके लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आए थे।

    जीआईएस से पहले तीन ब्रिज समेत कई परियोजनाओं की मिली थी सौगात
    मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) के एक दिन पहले तीन ब्रिज समेत कई परियोजनाओं की सौगात मिली थी। आज फिर डेढ़ हजार परियोजनाओं की सौगात मिल रही है। यातायात की सबसे बड़ी समस्या का समाधान एलडीए निकाल रहा है। ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के पहले फेज के शुभारंभ का शिलान्यास हुआ। यह लखनऊ की यातायात की समस्या का समाधान निकालेगी। किसान पथ को आईआईएम से जोड़ने का मार्ग होगा। गोमती नदी के दोनों तटों को जो़ड़कर सौन्दर्यीकरण के साथ रिवर फ्रंट की कार्रवाई कैसी होनी चाहिए, यह नई सौगात मिलने जा रही है। नगर विकास मंत्री के रूप में जब आशुतोष टंडन कार्य कर रहे थे, तब डीपीआर का काम किया था। आज वह धरातल पर उतरने जा रहा है।

    अतिथियों का स्वागत उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर, राज्यसभा सांसद अशोक वाजपेयी, निवर्तमान महापौर संयुक्ता भाटिया, विधायक आशुतोष टंडन ‘गोपाल’, डॉ नीरज बोरा, योगेश शुक्ल, अमरेश कुमार, मनीष रावत, विधान परिषद सदस्य डॉ महेंद्र सिंह, मोहसिन रजा, मुकेश शर्मा, बुक्कल नवाब, इंजी. अवनीश कुमार सिंह, रामचंद्र प्रधान, उमेश द्विवेदी, आयुक्त रोशन जैकब, जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार आदि मौजूद रहे।

    मुख्यमंत्री व रक्षा मंत्री ने किया लोकार्पण
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 1450 करोड़ की 352 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

    लोकार्पित होने वाली प्रमुख परियोजनाएं-
    -भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान
    -स्टेट ग्राउंड वाटर इंफॉर्मेटिक्स सेंटर एवं भूजल भवन
    -राजकीय पॉलिटेक्निक, बख्शी का तालाब
    -आसरा योजना, चुनूखेड़ा, पारा
    -चंदरनगर में 50 बेड वाले चिकित्सालय भवन
    -राजकीय उद्यान आलमबाग में निर्माण कार्य
    -प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत बसंत कुंज योजना में 2256 आवास
    -प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत शारदानगर विस्तार योजना में 2256 आवास
    -कबीरनगर देवपुर पारा आवासीय योजना में एसटीपी का निर्माण एवं अनुरक्षण कार्य
    -शारदानगर विस्तार योजना में विद्युत आपूर्ति हेतु 33 केवी फीडर लाइन
    -देवपुर पारा कबीरनगर योजना में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र

    इन प्रमुख कार्यों का हुआ शिलान्यास-
    – 35वीं वाहिनी पीएसी में सिंथेटिक रनिंग ट्रैक
    – गोसाईंगंज अग्रिशमन केन्द्र में आवासीय / अनावासीय भवन
    – प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत बसंत कुंज योजना में 4,512 आवास, बसंत कुंज योजना में राष्ट्र प्रेरणा स्थल
    – कबीरनगर देवपुर पारा आवासीय योजना में ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, एमएमआईजी भवनों का अवशेष निर्माण व विकास कार्य
    -ग्रीन कॉरिडोर के अंतर्गत गऊ घाट पर सेतु और आईआईएम रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बंधा व सड़क
    – स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत जनेश्वर मिश्र पार्क में 3 नग वाटर स्क्रीन एवं म्यूजिकल फाउंटेन
    -लखनऊ शहर में चौराहों की रीमॉडलिंग एवं प्लेस मेकिंग कार्य
    – बटलर पैलेस झील का सौंदर्यीकरण
    -तालकटोरा क्षेत्र में काला पहाड़ झील का सौंदर्यीकरण
    – सीजी सिटी योजना में वेटलैंड का विकास कार्य
    -गोमतीनगर विस्तार योजना सेक्टर-7 में सीबीडी का विकास कार्य

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में गैंगस्टर की धाराओं के खिलाफ दायर याचिका खारिज
    Next Article विधानसभा बजट सत्र: हंगामे के बीच चली पहली पाली की कार्यवाही
    azad sipahi

      Related Posts

      भविष्य के युद्धों में तकनीक और संयुक्त सैन्य क्षमता होगी निर्णायक : जनरल अनिल चौहान

      July 12, 2026

      कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा के लिए 9,182 श्रद्धालुओं का 10वां जत्था रवाना

      July 11, 2026

      स्वार्थी तत्वों से सावधान रहें, हर लड़ाई कानून के दायरे में रहकर लड़नी चाहिए: मायावती

      July 10, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कैबिनेट : चिप उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सेमीकॉन 2.0 को मंजूरी
      • हिमांशु हत्याकांड: फरार दो आरोपितों की गिरफ्तारी के साथ जांच पूरी, सभी 16 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
      • जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन टाटानगर तक सीमित, बड़बिल के यात्रियों को झटका
      • परिमल नथवाणी और झारखंड: एक अटूट और आत्मीय रिश्ता कर्मभूमि से
      • पलामू में मतदाता सत्यापन अभियान तेज, अधिकांश क्षेत्रों में घर-घर पहुंचाए गए गणना प्रपत्र
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version