Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»संयुक्त राष्ट्र जल सम्मेलन: जल क्षेत्र में बीस लाख करोड़ रुपये निवेश करेगा भारत
    Breaking News

    संयुक्त राष्ट्र जल सम्मेलन: जल क्षेत्र में बीस लाख करोड़ रुपये निवेश करेगा भारत

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 24, 2023Updated:March 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    न्यूयॉर्क। भारत ने जल क्षेत्र में 240 अरब डॉलर से अधिक यानी लगभग 20 लाख करोड़ रुपये निवेश करने का फैसला लिया है। यह जानकारी भारत के जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने संयुक्त राष्ट्र जल सम्मेलन को संबोधित करते हुए दी।

    शेखावत ने जल सुरक्षा सुनिश्चित करने और सभी के लिए स्वच्छ जल व स्वच्छता के सतत विकास लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में भारत में किए जा रहे महत्वाकांक्षी कार्यक्रमों और प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत ने निजी इनोवेटर्स, स्टार्ट-अप्स और जल-उपयोगकर्ता संघों के साथ साझेदारी में सरकारी संसाधनों के माध्यम से जल क्षेत्र में 20 लाख करोड़ रुपये का निवेश का फैसला किया है। इससे भारत में भूजल स्तर को बेहतर करने की कोशिश होगी और दुनिया के सबसे बड़े बांध पुनर्वास कार्यक्रम को लागू किया जाएगा। भारत स्वच्छता और पेयजल तक सार्वभौमिक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए दो प्रमुख मिशनों को लागू कर रहा है।

    भारत के जल शक्ति मंत्री ने कहा कि देश के अनूठे भूगोल के कारण, भारत दुनिया में भूजल के सबसे बड़े उपयोगकर्ताओं में से एक है। भारत में भूजल स्तर को बहाल करने और ग्रामीण जल सुरक्षा योजनाओं के माध्यम से मांग और आपूर्ति पक्ष के हस्तक्षेप को जोड़ कर जागरूक समुदाय बनाने के प्रयास हो रहे हैं। जमीनी स्तर पर पानी के उपयोग और संरक्षण पर व्यावहारिक परिवर्तन को बढ़ावा दिया जा रहा है।

    उन्होंने बताया कि स्वच्छ गंगा या नमामि गंगे के लिए भारत के महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय मिशन को हाल ही में मॉन्ट्रियल में आयोजित जैव विविधता सम्मेलन द्वारा प्राकृतिक दुनिया को पुनर्जीवित करने के लिए शीर्ष 10 में से एक कार्यक्रम के रूप में मान्यता दी गई है। इस मिशन ने नदी के पुनर्जीवन, प्रदूषण में कमी, पारिस्थितिक तंत्र के संरक्षण और नदी बेसिन प्रबंधन के समग्र दृष्टिकोण में एक आदर्श बदलाव किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा : योगी आदित्यनाथ
    Next Article छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 आंकी गई
    azad sipahi

      Related Posts

      Auto Draft

      May 14, 2025

      नदी के पास मिला एक अज्ञात व्यक्ति का शव

      May 14, 2025

      सड़क जाम कर रहे लोगों पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Auto Draft
      • नदी के पास मिला एक अज्ञात व्यक्ति का शव
      • सड़क जाम कर रहे लोगों पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • पाकिस्तान ने बीएसएफ जवान को भारत के हवाले किया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version