रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन गुरुवार को भोजनावकाश के बाद सत्ता और विपक्ष के हंगामे के बीच राज्य सरकार ने छह विधेयक वापस ले लिए जबकि इटकी ट्यूबरोकुलोसिस सेनेटोरियम (रेगुलेशन ऑफ बिल्डिंग) (संशोधन) विधेयक-2023 सदन से पारित हुआ।

इन विधेयकों को वापस लिया गया

-औद्योगिक विवाद (झारखंड संशोधन) विधेयक 2018
-झारखंड ठेका मजदूर विनियम एवं उन्मूलन (झारखंड संशोधन) विधेयक 2015
-बिहार औद्योगिक राष्ट्रीय एवं उत्सव अवकाश और आकस्मिक छुट्टी झारखंड संशोधन विधेयक 2015
-झारखंड दुकान एवं प्रतिष्ठान (संशोधन) विधेयक 2018
-झारखंड श्रम विधियां (संशोधन) एवं प्रकीर्ण उपबंध अधिनियम विधेयक 2018
-कारखाना (झारखंड संशोधन) विधेयक 2019

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version