Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, October 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»झारखंड सरकार कर बजट हमीन कर बजट नही बल्कि लूट कर बजट है: दीपक प्रकाश
    झारखंड

    झारखंड सरकार कर बजट हमीन कर बजट नही बल्कि लूट कर बजट है: दीपक प्रकाश

    adminBy adminMarch 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड सरकार के द्वारा पेश किए गये बजट को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने लूट का बजट कहा। श्री प्रकाश शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस से कहा कि झारखंड सरकार के इस बजट का अवलोकन करने से साफ प्रतीत होता है कि यह बजट राज्य को लूटने के लिए तैयार किया गया है। यह बजट दिशाहीन बजट है। श्री प्रकाश ने कहा कि जब तक राज्य में भ्रष्टाचार पर अंकुश नही लगेगा तब तक झारखंड का भला नही होने वाला है। उन्होंने राज्य सरकार की विजन पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार बजट तो बनाती है लेकिन उसे धरातल पर उतार नही पाती है। उन्होंने कहा कि राज्य का बजट गांव, किसान,मजदूर जो आवश्यक चीजों से वंचित है उन्हें केंद्र बिंदु में रखकर बनाया जाना चाहिए था। राज्य के आधारभूत संरचना को मजबूत करने वाला बजट होना चाहिए था। श्री प्रकाश ने कहा कि पिछले बजट में से मात्र 44 प्रतिशत ही खर्च कर पायी । यह सरकार की कथनी और करनी को उजागर करने के लिए काफी है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास बजट की राशि को खर्च करने की योजना तथा नियत ही नही है। केंद्र सरकार के द्वारा गव्य विकास योजना के तहत जो राशि राज्य सरकार को दी गयी थी उस पैसे को राज्य सरकार खर्च ही नही कर पायी है। श्री प्रकाश ने राज्य सरकार को हर क्षेत्र में विफल करार देते हुए कहा कि राज्य सरकार माल महाराज का और मिर्जा खेले होली वाली कहावत को चरितार्थ कर रही है। श्री प्रकाश ने राज्य सरकार के बजट को पुरानी बोतल में नयी शराब की संज्ञा देते हुए कहा कि यह बजट केवल जनता को दिग्भ्रमित करने वाला बजट है। यह बजट आदिवासी,महिला, दलित ,गरीब और मजदूर विरोधी बजट है। इस मौके पर प्रदेश के कोषाध्यक्ष दीपक बंका, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, अमित सिंह, मृत्युंजय शर्मा, राहुल अवस्थी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसर्वजन सुखाय, सर्वजन हिताय की भावना को चरितार्थ करनेवाला बजट : पूर्णिमा नीरज सिंह
    Next Article नेपाल: त्रिभुवन विवि में छात्रसंघ चुनाव की प्रक्रिया शुरू
    admin

      Related Posts

      अवैध खनन सिंडिकेट के दबाव में नो इंट्री लागू नहीं कर रही सरकार: बाबूलाल मरांडी

      October 28, 2025

      चाईबासा में हिंसक घटना के विरोध में कल कोलहान बंद, चंपाई सोरेन ने की घोषणा

      October 28, 2025

      सरकारी नौकरी के नाम पर जनता को गुमराह कर रहा महागठबंधन: सम्राट चौधरी

      October 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भूकंप से हिला तुर्किये, बालिकेसिर प्रांत में सबसे अधिक तबाही, 6.1 मापी गई तीव्रता
      • नेपालः भारी बर्फबारी के चलते मुक्तिनाथ क्षेत्र में हजारों पर्यटक फंसे, ज्यादातर भारतीय
      • इजरायली सेना ने तीन फिलिस्तीनी आतंकियों को मार गिराया
      • ताइवान के राष्ट्रपति ने कहा, इज़राइल उसकी रक्षा का ‘मॉडल’ है
      • ‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का कलेक्शन गिरा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version