सहरसा। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के जिलाध्यक्ष महेंद्र शर्मा के नेतृत्व में बिहार में बढ़ते बिजली दर के विरोध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन स्थानीय शंकर चौक पर रविवार को किया गया।

जिलाध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा राज्य सरकार 40 से 45 प्रतिशत बिजली दर बढोतरी कर राज्य में 1 अप्रैल से लागू करने जा रही है। जो राज्य की जनता पर एक बहुत बड़ा बोझ होने वाला है। राज्य सरकार ने मुफ्त बिजली देने का वादा किया था।वही सरकार सब्सिडी भी समाप्त करने जा रही हैं। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास सड़क पर आंदोलन की रणनीति तैयार कर रही है। पूरे भारत में सबसे ज्यादा बिजली दर बिहार में है जनता बढ़ते बिजली दर से त्राहिमाम कर रही है।

पुतला दहन कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष डॉ केडी शर्मा, विनोद गुप्ता,महासचिव हरे कृष्ण कुमार,छात्र जिलाध्यक्ष संदीप पासवान, खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष निरंजन पासवान, आईटी सेल जिलाध्यक्ष गगन कुमार, लेबर सेल जिलाध्यक्ष पिंटू पंडित, युवा उपाध्यक्ष प्रभात रंजन आदि शामिल थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version