Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»इतिहास के पन्नों में 12 मार्चः महात्मा गांधी ने तोड़ा नमक कानून, अंग्रेजों की सत्ता को दी चुनौती
    Top Story

    इतिहास के पन्नों में 12 मार्चः महात्मा गांधी ने तोड़ा नमक कानून, अंग्रेजों की सत्ता को दी चुनौती

    sunil kumar prajapatiBy sunil kumar prajapatiMarch 11, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देश-दुनिया के इतिहास में 12 मार्च की तारीख तमाम अहम कारणों से दर्ज है। 1930 में शुरू हुआ दांडी मार्च भी इसमें शामिल है। इस मार्च को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का अहम पड़ाव माना जाता है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने इसी साल 12 मार्च को अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम से नमक सत्याग्रह के लिए दांडी यात्रा शुरू की थी। इस मार्च के जरिए बापू ने अंग्रेजों के बनाए नमक कानून को तोड़कर उस सत्ता को चुनौती दी जिसके बारे में कहा जाता था कि उसके साम्राज्य का सूरज कभी नहीं डूबता है।

    इस आंदोलन के माध्यम से महात्मा गांधी ने देश के आम नागरिकों को एक मंच पर लाकर अंग्रेजी सत्ता के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी थी। दांडी मार्च को नमक मार्च या दांडी सत्याग्रह के रूप में भी इतिहास में जगह मिली है। यह ऐतिहासिक सत्याग्रह साबरमती आश्रम से समुद्र तटीय गांव दांडी तक (390किलोमीटर) किया गया था। सत्याग्रहियों ने अंग्रेजों की लाठियां खाईं। इस आंदोलन में कई नेताओं को गिरफ्तार किया गया। इनमें सी. राजगोपालचारी, पंडित नेहरू जैसे आंदोलनकारी शामिल थे। यह सत्याग्रह पूरे एक साल चला।

    महत्वपूर्ण घटनाचक्र
    1365ः ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में विश्वविद्यालय की स्थापना।
    1496ः यहूदियों को सीरिया से बाहर निकाला गया।
    1609ः बरमुडा द्वीपअंग्रेजों का उपनिवेश बना।
    1664ः ब्रिटेन ने न्यूजर्सी को नीदरलैंड से अपने कब्जे में लेकर उपनगर घोषित किया।
    1755ः अमेरिका में भाप के पहले इंजन का इस्तेमाल खदान से पानी निकालने के लिए किया गया।
    1799: ऑस्ट्रिया ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
    1872: लॉर्ड मायो को मौत के घाट उतारने वाले शेर अली को फांसी पर लटकाया गया।
    1922ः महात्मा गांधी को अंग्रेजों ने गिरफ्तार किया।
    1938: जर्मनी ने ऑस्ट्रिया पर हमला किया।
    1942: दूसरे विश्व युद्ध के समय ब्रिटिश सैनिकों ने अंडमान द्वीप खाली किया।
    1954: भारत सरकार ने साहित्य अकादमी की स्थापना की।
    1958ः ब्रिटिश साम्राज्य दिवस का नाम ‘राष्ट्रमंडल दिवस’ किया गया।
    1964ः अमेरिका के मजदूर नेता टीमस्टर संघ के अध्यक्ष जेम्स होफा को आठ साल कैद की सजा।
    1967: इंदिरा गांधी दूसरी बार देश की प्रधानमंत्री बनीं।
    1970ः अमेरिका में मतदान की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष से घटा कर 18 वर्ष की गई।
    1993: मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में सैकड़ों लोग हताहत।
    2003: सर्बिया के प्रधानमंत्री जोरान दिजिनदिक की बेलग्रेड में हत्या।
    2006ः ईराक में सद्दाम हुसैन के विरुद्ध मुकदमे की सुनवाई प्रारंभ।
    2007ः जमैका में नौवें विश्वकप क्रिकेट का उद्घाटन।

    जन्म
    1838ः ब्रिटिश रसायनज्ञ सर विलियम हेनरी पर्किन।
    1913ः भारतीय राजनीतिज्ञ यशवंतराव चव्हाण।
    1927ः अर्जेंटीना के पूर्व राष्ट्रपति रॉल अलफोन्सिन।
    1984ः बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल।

    निधन
    1960: भारतीय मनीषी, लेखक और संस्कृत विद्वान क्षितिमोहन सेन।
    1999: बीसवीं सदी के प्रसिद्ध वायलिन वादक यहूदी मैनुहिन।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहेमंत सोरेन कैबिनेट की बैठक 15 मार्च को
    Next Article मेघालय के मुख्यमंत्री कोंगकल संगमा ने राष्ट्रपति से की शिष्टाचार भेंट
    sunil kumar prajapati

      Related Posts

      श्री जगन्नाथ रथयात्रा: अमित शाह ने अहमदाबाद के श्री जगन्नाथ मंदिर में की मंगला आरती

      June 27, 2025

      शिक्षा मंत्री ने 10वीं बोर्ड की टॉपर शांभवी जायसवाल को किया सम्मानित

      June 27, 2025

      शिबू सोरेन की हालत चिंताजनक, भाजपा ने की मेडिकल बुलेटिन जारी करने की मांग

      June 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • श्री जगन्नाथ रथयात्रा: अमित शाह ने अहमदाबाद के श्री जगन्नाथ मंदिर में की मंगला आरती
      • राज्य सरकार को राहत, पटना हाई कोर्ट ने 19,858 सिपाहियों के स्थानांतरण पर लगी अंतरिम रोक को हटाया
      • शिक्षा मंत्री ने 10वीं बोर्ड की टॉपर शांभवी जायसवाल को किया सम्मानित
      • शिबू सोरेन की हालत चिंताजनक, भाजपा ने की मेडिकल बुलेटिन जारी करने की मांग
      • झामुमो ने संविधान की प्रस्तावना से सेक्युलर और सोशलिस्ट शब्द हटाने का किया विरोध
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version