नई दिल्ली। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड कोंगकल संगमा ने शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की।
राष्ट्रपति भवन के अनुसार, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड कोंगकल संगमा ने उपमुख्यमंत्री प्रेस्टोन त्यनसोंग के साथ राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
उल्लेखनीय है कि कोनराड कोंगकल संगमा ने सात मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में लगातार दूसरी बार मेघालय के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।