Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, August 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»लातेहार में 5 लाख के इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण
    Jharkhand Top News

    लातेहार में 5 लाख के इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

    adminBy adminMarch 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लातेहार। नक्सली संगठन टीएसपीसी के सब जोनल कमांडर दशरथ उरांव उर्फ रोशन ने सोमवार को लातेहार पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। रोशन 5 लाख रुपये का इनामी नक्सली है। लातेहार पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में आईजी राजकुमार लकड़ा और लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली को सम्मानित किया।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए आईजी राजकुमार लकड़ा ने बताया कि रोशन पूर्व में माओवादी संगठन से जुड़ा हुआ था, परंतु बाद में इसने टीएसपीसी का दामन थाम लिया। यह मुख्य रूप से चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। इस पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगभग 60 से अधिक मामले दर्ज हैं। आईजी ने बताया कि इसका एक साथी ने वर्ष 2021 में सरकार के आत्मसमर्पण नीति का लाभ उठाते हुए सरेंडर किया था। उसी से प्रभावित होकर इसने भी आत्मसमर्पण करने की योजना बनाई थी। इसके बाद लातेहार एसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन के बाद इसने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

    एसपी ने कहा कि झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण नीति नक्सलियों के लिए काफी फायदेमंद है। उन्होंने कहा कि रोशन ने आत्मसमर्पण कर काफी अच्छा काम किया है। अब यह समाज के मुख्यधारा में जुड़ कर अपने परिवार के साथ सामान्य जीवन जी सकता है। एसपी ने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को पुलिस हर संभव मदद करने को तैयार है।

    आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली रोशन ने कहा कि 19 वर्षों तक नक्सल गतिविधियों में वह सक्रिय रहा है। नक्सलवाद और हिंसा कभी भी किसी को इंसाफ नहीं दिला सकती। 19 साल तक नक्सलवाद से जुड़े रहने के बाद उसे एहसास हो गया है कि यह रास्ता कभी भी सही नहीं है। उसने अन्य नक्सलियों से भी अपील की कि सरकार की आत्मसमर्पण नीति का लाभ लें और पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसांसद निशिकांत दुबे की जनहित याचिका पर हाई कोर्ट का बंगाल सरकार को नोटिस, केन्द्र से मांगा जवाब
    Next Article बाघमारा में आइसक्रीम की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
    admin

      Related Posts

      संघर्षशील और जुझारू सख्शियत थे शिबू सोरेन

      August 4, 2025

      शिबू सोरेन के निधन पर झारखंड के राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष ने जताया शोक

      August 4, 2025

      दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर कोड़ा दंपती ने जताया शोक

      August 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने गंगा राम अस्पताल में शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी
      • शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने सर गंगाराम अस्पताल पहुंचे राहुल और खरगे
      • संघर्षशील और जुझारू सख्शियत थे शिबू सोरेन
      • शिबू सोरेन पूरे देश के दलित व आदिवासी समुदाय का बड़ा चेहरा थे : लालू यादव
      • राहुल गांधी भारतीय नहीं, पाक-बांग्लादेशी सोच के हैं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version