Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»राष्ट्रीय राजमार्ग और पुलों के माध्यम से बिहार का समग्र विकास कर रहे हैं नितिन गडकरी : गिरिराज सिंह
    देश

    राष्ट्रीय राजमार्ग और पुलों के माध्यम से बिहार का समग्र विकास कर रहे हैं नितिन गडकरी : गिरिराज सिंह

    sunil kumar prajapatiBy sunil kumar prajapatiMarch 6, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेगूसराय। बेगूसराय में गंगा नदी पर बनने वाले शाम्हो पुल के लिए केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय द्वारा भू-अर्जन के लिए नोडल पदाधिकारी नामित करने का निर्देश देने को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर इस दिशा में अग्रसर कार्यवाही करने का आग्रह किया है।
    पिछले दिनों भूतल परिवहन मंत्रालय ने बेगूसराय एवं लखीसराय के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अपने-अपने क्षेत्रों में होने वाले भूमि अधिग्रहण के लिए नोडल पदाधिकारी के रूप में भू-अर्जन पदाधिकारी को नामित करने का अनुरोध किया था। इससे पुल के लिए ग्रीन क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण का काम प्रारंभ हो जाता। शाम्हो पुल की महत्ता को रेखांकित करते हुए लिखे पत्र में गिरिराज सिंह ने कहा है कि इस पुल से बेगूसराय की औद्योगिक नगरी झारखंड से सीधे जुड़ जाएगी। औद्योगिक विकास के साथ-साथ माइंस एवं मिनरल की आवाजाही और क्षेत्रीय संपर्कता बढ़ेगी।
    गिरिराज सिंह ने सोमवार को लिखे पत्र में कहा है कि बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों एवं बड़े-बड़े पुलों के निर्माण के माध्यम से बिहार के समग्र विकास में किए जा रहे प्रयासों के लिए नितिन गडकरी के हम सब आभारी हैं। विकास के प्रति नितिन गडकरी के दृष्टि, संकल्प एवं नेतृत्व क्षमता ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को एक नई ऊंचाई प्रदान की है। बेगूसराय में मटिहानी-शाम्हो के बीच गंगा नदी पर 4/6 लेन पुल निर्माण की स्वीकृति दिए जाने से बेगूसराय एवं लखीसराय की जनता के मन में उल्लास है। इस परियोजना को गति देने के लिए मैं भी संबंधित अधिकारियों के साथ प्रगति की समीक्षा कर रहा हूं।
    परियोजना के भूमि अधिग्रहण के लिए बेगूसराय एवं लखीसराय के जिला भू-अर्जन पदाधिकारियों को नोडल पदाधिकारी नामित कर दिया गया है। लेकिन इस महत्वपूर्ण परियोजना में अपेक्षित गति लाने के लिए भू-अर्जन सहित अन्य बिन्दुओं पर प्रगति में बहुत विलम्ब हो रहा है। इस पुल के निर्माण से लखीसराय एवं दक्षिण बिहार के आसपास के जिलों तथा झारखंड के सीमावर्ती जिलों को उत्तर बिहार विशेषकर औद्योगिक नगरी बेगूसराय से जुड़ने का अवसर मिलेगा। जिससे इन पिछड़े क्षेत्रों को सुगम संपर्क के साथ विकसित होने में सहायता प्राप्त होगा। इस परियोजना से जनआकांक्षाए काफी बढ़ गई हैं, जो स्वाभाविक है।
    गिरिराज सिंह ने कहा है कि नितिन गडकरी की कार्य प्रणाली एवं कीर्ति से जनता पूरी तरह अवगत है तथा उन्हें विश्वास है कि इस पुल का शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इस परियोजना के अंतर्गत सभी आवश्यक प्रारंभिक कार्यों को त्वरित गति से पूरा कराते हुए 2023 के अंत तक पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास एवं शुभारंभ कराए जाने के लिए संबंधित अधिकारियों को उनके स्तर से समुचित निर्देश दिए जाने की आवश्यकता है।
    भाजपा नेता-सह-सांसद प्रतिनिधि अमरेन्द्र कुमार अमर ने बताया कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की पहल पर भू-अधिग्रहण के लिए भूतल परिवहन मंत्रालय ने पिछले दिनों निर्देश दिया था। अब उसी कड़ी में कार्य प्रगति के लिए केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर आग्रह किया गया है कि इस संबंध में कार्यवाही की जाए, जिससे इस पुल के शिलान्यास का कार्य संभव हो सके।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदीमापुर से कोहिमा तक 14.71 किलोमीटर लंबे राजमार्ग का हो रहा निर्माण- गडकरी
    Next Article इमरान पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, वारंट रद्द करने की याचिका खारिज
    sunil kumar prajapati

      Related Posts

      प्रधानमंत्री मोदी का पाक को संदेश, ‘पानी और खून एक साथ नहीं बह सकता’

      May 12, 2025

      ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित

      May 12, 2025

      पाकिस्तान ने कुछ किया, तो भारत करेगा तीखा पलटवार… पीएम मोदी की जेडी वेंस को दो टूक चेतावनी

      May 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी का पाक को संदेश, ‘पानी और खून एक साथ नहीं बह सकता’
      • ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित
      • धनबाद में पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर: बाबूलाल का सरकार से सवाल- डीआइजी बड़ा या डीएसपी?
      • पाकिस्तान ने कुछ किया, तो भारत करेगा तीखा पलटवार… पीएम मोदी की जेडी वेंस को दो टूक चेतावनी
      • एयरस्ट्राइक पर एयरमार्शल बोले- भय बिनु होय ना प्रीत:सेना ने कहा- आतंकियों के खिलाफ लड़ाई को पाकिस्तानी सेना ने अपना बना लिया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version