Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»उत्तर कोरिया ने पानी के भीतर हमला करने वाले परमाणु ड्रोन का किया परीक्षण
    Breaking News

    उत्तर कोरिया ने पानी के भीतर हमला करने वाले परमाणु ड्रोन का किया परीक्षण

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 24, 2023Updated:March 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    प्योंगयांग। दक्षिण कोरिया और अमेरिका के संयुक्त युद्ध अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने एक बार फिर उन्हें चुनौती दी है। उत्तर कोरिया ने पानी के भीतर हमला करने वाले परमाणु ड्रोन का परीक्षण किया है। साथ ही फायरिंग ड्रिल कर चार क्रूज मिसाइल भी दागी हैं।

    इस समय दक्षिण कोरिया और अमेरिका का संयुक्त युद्धाभ्यास चल रहा है। उत्तर कोरिया इस युद्धाभ्यास का विरोध कर रहा है। उत्तर कोरिया की ओर से लगातार संवेदनशील हथियारों का परीक्षण कर दोनों देशों को चुनौती भी दी जा रही है। अब एक बार फिर उत्तर कोरिया ने पानी के भीतर हमला करने वाले परमाणु ड्रोन का परीक्षण किया। ये ड्रोन इतना खतरनाक है कि इसके हमले से पानी के भीतर टी-सुनामी लाया जा सकता है। युद्ध के समय दुश्मन की नौसेना को तबाह करने के उद्देश्य से इससे हमला किया जा सकता है।

    इस परीक्षण के दौरान उत्तर कोरिया के ड्रोन ने 59 घंटे से अधिक समय तक पानी के भीतर भ्रमण किया और शुक्रवार को अपने पूर्वी तट से पानी में विस्फोट कर दिया। अभी उत्तर कोरिया की ओर से ड्रोन की परमाणु क्षमताओं के बारे में विस्तार से नहीं बताया गया है। जानकारी दी गयी है कि पानी के भीतर हमला करने वाले परमाणु ड्रोन को किसी भी तट और बंदरगाह पर तैनात किया जा सकता है या ऑपरेशन के लिए सतह से किसी भी जहाज से खींचकर लाया जा सकता है।

    पानी के भीतर हमला करने वाले परमाणु ड्रोन के परीक्षण के अलावा उत्तर कोरिया ने एक अलग से फायरिंग ड्रिल भी की। इसमें सामरिक परमाणु हमलों को अंजाम देने के लिए चार क्रूज मिसाइल दागीं गईं। क्रूज मिसाइलों का परमाणु हथियार के रूप में टेस्ट वारहेड के साथ परीक्षण किया गया। परीक्षण में इन मिसाइलों ने 1,500 से 1,800 किलोमीटर तक की दूरी तय की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगिरिडीह और जमुई का हार्डकोर नक्सली सुनील मरांडी हथियार के साथ गिरफ्तार
    Next Article PM आज वाराणसी के दौरे पर, 1780 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की देंगे सौगात
    azad sipahi

      Related Posts

      पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी की राजनीतिक सक्रियता से प्रधानमंत्री ओली नाराज

      June 12, 2025

      आईएमएफ ने नेपाल के आर्थिक सुधारों के लिए 42.7 मिलियन डॉलर को मंजूरी दी

      June 12, 2025

      नेपाल-भारत के बीच कनेक्टिविटी और संयुक्त साझेदारी से ही समृद्धि संभव : विदेश मंत्री डॉ. राणा

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version