Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»लॉ एंड ऑर्डर सहित आंगनबाड़ी मानदेय को लेकर विपक्ष का हंगामा
    Breaking News

    लॉ एंड ऑर्डर सहित आंगनबाड़ी मानदेय को लेकर विपक्ष का हंगामा

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 14, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना।बिहार विधानसभा में मंगलवार को बजट सत्र के आठवें दिन कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष के विधायकों ने हंगामा किया। लॉ एंड ऑर्डर और अन्य मुद्दे पर भाजपा ने विधानसभा में कार्य स्थगन प्रस्ताव लाया। आंगनबाड़ी सेविकाओं का मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर भी जबरदस्त हंगामा हुआ।

    भाजपा विधायक लखेंद्र पासवान ने हंगामा करते हुए माइक तोड़ दिया। जिस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस पर कार्रवाई होगी। लखेंद्र पासवान पातेपुर से भाजपा के विधायक हैं। भाजपा विधायकों ने जमकर हंगामा किया। वेल में आकर नारेबाजी करने लगे। जिसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक ले किए स्थगित कर दी गई।

    कार्यवाही स्थगित होने के बाद भाजपा ने सत्ता पक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए। सदन के बाहर मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि माइक तोड़ने की बात गलत है। सत्ता पक्ष के विधायकों ने हमारे दलित विधायक को गाली दी, धमकी दी। उन्होंने कहा कि सरकार का काम सदन चलाना है। तो सत्ता पक्ष के विधायक वेल में क्यों आएं। उन्होंने कहा कि राज्य में जंगलराज है। अपराधियों की सरकार भ्रमित करने का काम कर रही है, लेकिन जनता सब देख रही है।

    लखेंद्र पासवान ने अपनी सफाई में कहा कि वह आंगनबाड़ी सेविकाओं के मानदेय को बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इस दौरान उनका माइक बंद कर दिया गया। सत्ता पक्ष की ओर से मेरे लिए अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया गया। गालियां दी गई। उन्होंने कहा कि मैंने माइक तोड़ा नहीं, माइक खुल गया।

    आज सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने फिर से बिहार में बिना परमिशन ईडी, सीबीआई की कार्रवाई पर रोक की मांग की है। उन्होंने कहा कि वो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिख रहे हैं। लेटर के साथ भाई वीरेंद्र सदन पहुंचे। राजद विधायक ने कहा कि बंगाल समेत 9 राज्यों में इस तरह का कानून है। बिहार में भी कानून बनना चाहिए।

    दूसरी ओर विधानसभा के परिसर में माले के विधायकों ने भूमि सुधार कानून को ठीक से लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।इसके साथ ही बेगूसराय में मुस्लिम बच्चियों के साथ हुई हिंसा और रेप के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

    इधर जदयू विधायक डॉ संजीव ने रामचरित्र मानस पर विवादित टिप्पणी को लेकर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर पर निशाना साधा। उन्होंने कहा शिक्षा मंत्री को ज्ञान की कमी है। उन्हें अपना धर्म बदल लेना चाहिए। शिक्षा को छोड़कर ये बेकार की बातें कर रहे हैं। जेडीयू हर धर्म का सम्मान करता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअस्पताल में भर्ती गर्भवती महिला की मौत, डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप
    Next Article हार्दिक पांड्या एक प्रभावशाली खिलाड़ी होने के साथ मध्य क्रम में गेम चेंजर भी हो सकते हैं: सुनील गावस्कर
    azad sipahi

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      जम्मू कश्मीर: दो संदिग्ध आतंकियों की सूचना, सांबा के नड गांव में तलाशी अभियान शुरू

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की
      • अहमदाबाद में विमान दुर्घटना पर जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने दुख व्यक्त किया
      • हमदाबाद से लंदन जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, इमारत पर गिरने से भारी तबाही
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version