Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»सावरकर से खुद की तुलना न करें राहुल, पढ़ें इंदिरा गांधी का लिखा पत्रः अनुराग ठाकुर
    Breaking News

    सावरकर से खुद की तुलना न करें राहुल, पढ़ें इंदिरा गांधी का लिखा पत्रः अनुराग ठाकुर

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अनुराग सिंह ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनकी दादी तत्कालीन प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी के वीर सावरकर के सम्मान में लिखे पत्र की याद दिलाते हुए कहा है कि उन्हें सावरकर से अपनी तुलना नहीं करनी चाहिए।

    केंद्रीय मंत्री ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि राहुल गांधी दूर-दूर तक भी वीर सावरकर नहीं हो सकते हैं। सावरकर ने ब्रिटेन की धरती पर जाकर महाभारती को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए शंखनाद किया था। वहीं राहुल गांधी साल के 6 महीने विदेशों में छुट्टियां मनाने जाते हैं और देश के खिलाफ विदेशियों से मदद मांगते हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्हें अपनी दादी का लिखा पत्र पढ़ना चाहिए। जिससे उन्हें उनके कुतर्क का जवाब मिल जाएगा। उन्हें खुद से सावरकर की तुलना नहीं करनी चाहिए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा था कि वह सावरकर नहीं हैं बल्कि गांधी हैं और माफी नहीं मांगेंगे।

    उल्लेखनीय है कि इंदिरा गांधी ने 20 मई 1980 को स्वतंत्र्यवीर सावरकर राष्ट्रीय स्मारक के सचिव पंडित बाखले को संबोधित करते हुए लिखी चिट्ठी में सावरकर के सवतंत्रता आंदोलन में योगदान का जिक्र किया था। इंदिरा ने लिखा था कि वीर सावरकर का ब्रिटिश सरकार के खिलाफ मजबूत प्रतिरोध हमारे स्वतंत्रता आंदोलन में एक विशेष स्थान रखता है। वे देश के महान सपूत के शताब्दी समारोह के आयोजन के लिए बधाई देती हैं।

    ठाकुर ने कहा कि राहुल उन स्वातंत्र्य वीर सावरकर का अपमान करते हैं, जिनकी किताब ‘भारत का प्रथम स्वातंत्र्य समर’ का पंजाबी में अनुवाद करवाकर बांटने के लिए खुद भगत सिंह वीर सावरकर से मिलने रत्नागिरी गए थे और छापी भी। फांसी से पहले भगत सिंह जिनकी दो-दो किताबों से अपनी डायरी में नोट्स बना रहे थे, उन सावरकर का अपमान कोई नासमझ ही कर सकता है।

    उन्होंने कहा कि सावरकर जी ने यह इज्जत ऐसे ही नहीं कमाई, उस दौर के जितने भी बड़े नेता थे, सावरकर जी की देशभक्ति और साहस के आगे नतमस्तक थे। यहां तक की कांग्रेस ने भी 1923 के काकीनाडा अधिवेशन में सावरकर जी के लिए रिजोल्यूशन पास किया था। केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में सावरकर के योगदान को स्वीकार करने के लिए इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्रित्वकाल में एक डाक टिकट भी जारी किया गया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएक भारत-श्रेष्ठ भारत का दर्शन है प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम : दीपक प्रकाश
    Next Article नौसेना के अग्निवीरों का पहला बैच तैयार, 28 मार्च को होगी पासिंग आउट परेड
    azad sipahi

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version