आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे सोमवार को रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने उनका स्वागत किया, उनके साथ कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता समेत पार्टी के कई विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द किए जाने के मीडिया के सवालों पर उन्होंने कहा कि जो भी लोग देश की संविधान का सम्मान करते हैं, उनमें गुस्सा भरा हुआ है। राहुल गांधी की सदस्यता जाने को लेकर कांग्रेस पार्टी में उबाल है। झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि देश में जो भी लीग संविधान का सम्मान करते है उनमें आक्रोश देखा जा रहा है, अपने झारखंड जाने को लेकर रांची में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि इसी बात को लेकर जितने भी कांग्रेस के प्रदेश स्तर के नेता है, उन सभी से चर्चा की जाएगी और अगर जरूरत पड़ी जितने भी जनप्रतिनिधि है, सभी राहुल गांधी के समर्थन में अपना इस्तीफा दे देंगे। राहुल गांधी की सदस्यता जाने को लेकर पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता जगह-जगह विरोध जता रहे है। प्रदेश प्रभारी ने बताया कि पिछले दिनों जिस प्रकार से राहुल गांधी की सदस्यता हटाई गयी वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में दिए गए एक भाषण का हवाला देते हुए मानहानि: के तहत उन्हें अधिकतम दो साल की सजा सुनाई गयी है और इसी के साथ उनकी सदस्यता हटा दी गयी।