– चीन के टाग क्यिांग और रेन जियांग यू की जोड़ी को 21-19 और 24-22 से मात दी
नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन स्टार सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने इतिहास रचते हुए स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष युगल का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारतीय जोड़ी ने चीन के टाग क्यिांग और रेन जियांग यू की जोड़ी को 54 मिनट तक चले फाइनल मुकाबले में 21-19 और 24-22 से मात दी। सात्विक-चिराग की जोड़ी ने पहली बार स्विस ओपन का खिताब अपने नाम किया है। यह भारतीय जोड़ी के लिए इस वर्ष का पहला बीडब्ल्यूएफ युगल खिताब है और उनके करियर का पांचवां वर्ल्ड टूर खिताब है।
फाइनल मुकाबले में भारतीय जोड़ी सात्विक और चिराग ने शुरुआत से चीनी जोड़ी को टक्कर दी। दोनों ने पहला गेम 21-19 के करीबी अंतर से अपने नाम किया। इसके बाद दूसरे गेम में भी भारतीय जोड़ी ने चीनी जोड़ी को कड़ी टक्कर दी और अंत में यह गेम भी 24-22 से अपने नाम किया। इस तरह भारतीय जोड़ी ने इतिहास रचते हुए 21-19 और 24-22 यह फाइनल मुकाबला जीत लिया।
इससे पहले भारतीय जोड़ी सात्विक और चिराग ने सेमीफाइनल मुकाबले में मलेशियाई के ओंग यू सिन और टियो ई यी को 21-19 17-21 21-17 से पराजित किया था।