चंडीगढ़। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की बरसी पर आज (रविवार) होने वाले समागम में एक लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इसके चलते मानसा, बठिंडा समेत कई जिलों की पुलिस को अलर्ट किया गया है। सिद्धू मूसेवाला की पिछले साल हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई समेत 50 लोगों को नामजद किया गया था। पुलिस अब तक करीब 23 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

यह समागम मानसा की अनाज मंडी में होगा। इसके लिए 5911 ट्रैक्टरों पर सिद्धू मूसेवाला का स्टेच्यू रखा गया है। मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह के मुताबिक, इस कार्यक्रम में एक लाख से ज्यादा लोग आने वाले हैं। उन्होंने कहा है कि वे किसी से डरने वाले नहीं हैं। कुछ भी हो जाए ये कार्यक्रम रद्द नहीं होगा।

पंजाब पुलिस के शनिवार को चलाये गए ऑपरेशन पर सवाल खड़े करते हुए बलकौर सिंह ने कहा कि इस काम के लिए आज का ही दिन क्यों चुना गया। फोन, इंटरनेट सब बन्द है। इसके बावजूद लोग मानसा में आएंगे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version