Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»महिला और पुरुष दोनों के योगदान से विकसित होता है समाज : महाप
    बिहार

    महिला और पुरुष दोनों के योगदान से विकसित होता है समाज : महाप

    sunil kumar prajapatiBy sunil kumar prajapatiMarch 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेगूसराय। रक्तदान सहित समाज हित में लगातार अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने वाली सामाजिक संस्था जयमंगला वाहिनी समाज हित में योगदान देने वालों को सम्मानित भी करती है। इसी कड़ी में सोमवार को जयमंगला वाहिनी द्वारा डीपीएस स्कूल के प्रांगण में सशक्त नारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
    कार्यक्रम का शुभारंभ बेगूसराय के महापौर पिंकी देवी, उप महापौर अनीता राय एवं पूर्व महापौर संजय कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर नगर निगम के सबसे युवा पार्षद प्रियंका कुमारी, खुशी मिश्रा, कृष्णा कुमारी, सीमा पासवान, अंजली प्रिया, रत्ना भारती, शिवानी, रागनी, तबस्सुम खान एवं शालिनी समेत दर्जनों महिलाओं को अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर पिंकी देवी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण हमारे समाज में महिलाओं के उत्थान के लिए अत्यंत आवश्यक है। एक विकसित समाज के महिला और पुरुष दोनों का योगदान आवश्यक है। आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही है, जिसके कई उदाहरण हमारे सामने हैं। महिलाओं को सम्मानित कर जयमंगला वाहिनी ने समाज हित में एक और बेहतरीन कार्य किया है।
    उप महापौर अनीता राय ने कहा कि हमारे पुरुष प्रधान समाज में नारियों का इतना सम्मान है कि पहले सीता आती हैं फिर राम। इतने विकसित समाज में भी नारी अभी तक अपनी क्षमताओं को नहीं पहचान पाई हैं। इसलिए नारी सशक्तिकरण की आवश्यकता हो रही है। समाज को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही जयमंगला वाहिनी, नारी सशक्तिकरण के लिए जो पहल कर रही है वह सराहनीय है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारतीय रेलवे ने उत्तराखंड में पूरे ब्रॉड गेज नेटवर्क का किया शत प्रतिशत विद्युतीकरण
    Next Article 82 बोतल नेपाली शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
    sunil kumar prajapati

      Related Posts

      ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार

      June 20, 2025

      आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल

      June 20, 2025

      छत्तीसगढ़ के कांकेर में मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर

      June 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशाखापत्तनम में उद्बोधन-‘योग ने पूरे विश्व को जोड़ा’
      • ढाका में विवि छात्रों के निष्कासन का विरोध, सड़क कर दी जाम
      • शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह अबतक 1.39 फीसदी घटकर 4.59 लाख करोड़ रुपये
      • योग हमारी परंपरा, नई पीढ़ी तक पहुंचने की जरूरत :स्वास्थ्य मंत्री
      • सीबीआई ने बीस हजार घूस लेते बैंक अधिकारी को पकड़ा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version