Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, December 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»कांग्रेस स्थापना दिवस: झारखंड में मनरेगा बदलाव के खिलाफ बड़ा आंदोलन का ऐलान!
    झारखंड

    कांग्रेस स्थापना दिवस: झारखंड में मनरेगा बदलाव के खिलाफ बड़ा आंदोलन का ऐलान!

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस झारखंड में बड़े राजनीतिक संदेश के साथ मनाया गया। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने पार्टी झंडा फहराया। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी के. राजू ने इसे पार्टी इतिहास में “मील का पत्थर” बताया और कहा कि आज कांग्रेस की नीतियों व सिद्धांतों को जनता तक पहुंचाने की सबसे ज्यादा जरूरत है।

    कार्यक्रम में झारखंड कांग्रेस को मजबूत करने वाले वरिष्ठ नेताओं अमानत अली, अनादि ब्रह्म, रोशन लाल भाटिया, कामता उपाध्याय, गुलफाम मुजीबी और देवराज खत्री को सम्मानित किया गया। शिक्षा प्रकोष्ठ द्वारा नए कलेवर में तैयार ‘कांग्रेस संदेश’ पत्रिका का विमोचन भी हुआ।

    के. राजू ने कहा कि राज्य की सभी 4500 ग्राम पंचायतों और 1100 नगर निकायों में स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं के घरों पर झंडा फहराया गया और पंचायत स्तर पर बैठकें हुईं। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि बिना राज्यों से विचार-विमर्श के मनरेगा में बदलाव कर श्रमिकों का काम मांगने का अधिकार छीन लिया गया।

    इसके विरोध में कांग्रेस 5 जनवरी से आगामी चुनाव तक आंदोलन करेगी। झारखंड में बड़ी रैली होगी और गांव-गांव जाकर श्रमिकों को जागरूक किया जाएगा। नए प्रावधानों से पलायन बढ़ेगा और सामाजिक-आर्थिक संतुलन बिगड़ेगा।

    प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी से लेकर समावेशी भारत निर्माण में अहम भूमिका निभाई है। झारखंड में आदिवासी-मूलवासी, किसान-मजदूर के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी है।

    कार्यक्रम के अंत में पेसा कानून लागू होने की खुशी में ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक नृत्य के साथ पेसा उत्सव मनाया गया। ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय समेत बड़ी संख्या में नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाकुड़ तांतीपाड़ा रोड की बदहाली, जर्जर सड़क और नाली से लोग परेशान
    shivam kumar

      Related Posts

      पाकुड़ तांतीपाड़ा रोड की बदहाली, जर्जर सड़क और नाली से लोग परेशान

      December 28, 2025

      राष्ट्रपति मुर्मू का जमशेदपुर दौरा: शहर में ट्रैफिक और सुरक्षा के सख्त इंतजाम!

      December 28, 2025

      रांची में पुंदाग आईआईएम पुल के पास 33 केवी केबल में लगी आग, कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित

      December 28, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • कांग्रेस स्थापना दिवस: झारखंड में मनरेगा बदलाव के खिलाफ बड़ा आंदोलन का ऐलान!
      • पाकुड़ तांतीपाड़ा रोड की बदहाली, जर्जर सड़क और नाली से लोग परेशान
      • धार्मिक उन्माद और जातीय विद्वेष फैलाने वालों के विरूद्ध पुलिस करे सख्त कार्रवाई : मुख्यमंत्री याेगी
      • मोदी 2029 में भी बनेंगे प्रधानमंत्री, राहुल बाबा हार से न थकें : अमित शाह
      • अरावली की नई परिभाषा पर विवाद, जयराम रमेश ने पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को लिखा पत्र
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version