Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मुख्यमंत्री ने मेरा चरित्र हनन करने की कोशिश की, मेरी दिवंगत मां को भी अभियुक्त करार दिया : शेखावत
    Breaking News

    मुख्यमंत्री ने मेरा चरित्र हनन करने की कोशिश की, मेरी दिवंगत मां को भी अभियुक्त करार दिया : शेखावत

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -दिल्ली की कोर्ट में केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री ने अशोक गहलोत के खिलाफ मानहानि का दावा किया

    जयपुर। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने शनिवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में मानहानि का दावा पेश किया। शेखावत आज दोपहर दो बजे कोर्ट पहुंचे और दावापत्र पेश किया। शेखावत ने संजीवनी घोटाले में उनके परिवार के बारे में की गई बयानबाजी को केस का आधार बनाया है। शेखावत ने कहा कि मुख्यमंत्री ने न सिर्फ मेरा चरित्र हनन करने की कोशिश की, बल्कि मेरी दिवंगत मां को भी अभियुक्त करार दिया।

    कोर्ट के बाहर पत्रकारों से बातचीत में केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मेरे चरित्र पर बेवजह कीचड़ उछाल रहे हैं। अब तो चरित्र हनन की पराकाष्ठा हो चुकी है। उन्होंने न सिर्फ मेरा चरित्र हनन करने की कोशिश की, बल्कि मेरी दिवंगत मां को भी अभियुक्त करार दिया, जिसके चलते मैंने धारा 500 के तहत मानहानि का मुकदमा दायर किया है। शेखावत ने कहा कि वे पिछले लगभग 3 साल से विधानसभा में, मीडिया को बाइट देते समय, सड़क पर चलते हुए, रैली में भाषण देते हुए मेरे खिलाफ बयान दे रहे हैं।

    शेखावत ने कहा कि जोधपुर में मेरे सामने मुख्यमंत्री गहलोत के पुत्र ने चुनाव लड़ा था, जिसमें वे हार गए थे। उस हार की खीज वे मुझ पर उतार रहे हैं। गहलोत ने लगभग तीन साल तक मेरा नाम अनेक अवसर पर एक ऐसी कोऑपरेटिव सोसायटी के साथ जोड़कर चरित्र हनन करने की कोशिश की, जिसका न तो मैं और न ही मेरे परिवार का कोई प्राथमिक सदस्य, डिपॉसिटर आदि है। उन्होंने गत दिनों जोधपुर में मुझे इस मामले में अभियुक्त करार दिया है, जबकि इस मामले में मैं मीडिया के सामने सारी स्थिति पहले ही स्पष्ट कर चुका हूं।

    उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री गहलोत ने 21 फरवरी को सचिवालय में बजट की समीक्षा बैठक के बाद कहा था कि संजीवनी घोटाले में गजेंद्र सिंह शेखावत के माता-पिता, पत्नी सहित पूरा परिवार शामिल है। इससे पहले जोधपुर में गहलोत ने केन्द्रीय मंत्री शेखावत को अभियुक्त करार दिया था। गहलोत केन्द्रीय मंत्री पर लंबे समय से आरोप लगा रहे हैं। गहलोत गजेंद्र सिंह पर सरकार गिराने के षड्यंत्र के मुख्य किरदार होने के आरोप भी लगाते रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवृंदावन-बरसाना से कम विशिष्ट नहीं है गोरक्षनगरी की होली
    Next Article अमेरिकी नागरिक पर किया पेशाब, भारतीय नागरिक को उड़ान भरने से रोका
    azad sipahi

      Related Posts

      बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर मतदाता गहन पुनरीक्षण के बाद नई ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी

      August 1, 2025

      हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन से दो नेशनल हाईवे समेत 283 सड़कें बंद, लाहौल स्पीति में फ्लैश फ्लड

      August 1, 2025

      रांची में जटिल ब्रेन एन्यूरिज्म का सफल इलाज, सैमफोर्ड अस्पताल में हुआ नया कीर्तिमान

      August 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • तेजी से बदलते सुरक्षा परिदृश्य में युद्ध के दौरान लापरवाही या चूक की गुंजाइश नहीं : राजनाथ
      • बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर मतदाता गहन पुनरीक्षण के बाद नई ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी
      • अमेरिका की टैरिफ धमकियों को भारत ने किया नजरअंदाज, कहा- हमारा ध्यान ठोस एजेंडे पर
      • अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं के विकास के लिए सरकार प्रयासरत : रिजिजू
      • काशी में प्रधानमंत्री शनिवार को करेंगे सौगातों की बारिश, 52 योजनाओं का होगा लोकार्पण व शिलान्यास
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version