Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, November 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»झारखंड के पलामू टाइगर रिजर्व में लंबे अरसे बाद दिखा बाघ, हाई अलर्ट जारी
    झारखंड

    झारखंड के पलामू टाइगर रिजर्व में लंबे अरसे बाद दिखा बाघ, हाई अलर्ट जारी

    sunil kumar prajapatiBy sunil kumar prajapatiMarch 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मेदिनीनगर। झारखंड के टाइगर रिजर्व में एक बाघ देखा गया है। इसका प्रत्यक्ष फोटो भी सामने आ गया है। यह बाघ पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के कुटकू वन प्रक्षेत्र में स्पॉट किया गया है। यह नर बाघ है। पलामू टाइगर रिजर्व के नॉर्थ डिवीजन के डिप्टी डायरेक्टर कुमार प्रजेश कांत जेना ने स्वयं इस बाघ की तस्वीर ली है। उन्होंने बताया कि बाघ देखे जाने के बाद इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी वनकर्मियों को पूरी चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि नर बाघ पिछले दो दिन से इसी क्षेत्र में घूम रहा है। अब तक दो मवेशियों को भी मारकर खा चुका है। पीटीआर के कैमरे में दो जगहों पर बाघ कैद हुआ है। उन्होंने बताया कि बाघ व्यस्क है। उसके पग मार्क चार इंच से अधिक के हैं, जो बाघ के व्यस्क होने का प्रमाण है। जेना ने बताया कि ग्रामीणों को जंगल में जाने पर सावधानी बरतने की अपील की गई है। साथ ही बताया कि वर्ष 2019-20 में पलामू टाइगर रिजर्व के बेतला नेशनल पार्क में एक बाघिन मृत अवस्था में मिली थी। उसके बाद पहली बार बाघ की तस्वीर पलामू टाइगर रिजर्व के कैमरे में कैद हुई है। पलामू टाइगर रिजर्व में बाघ नहीं दिख रहा था। कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ सीमा पर एक बाघ दिखा था और यह भी बताया गया था कि बाघ पलामू टाइगर रिजर्व के इलाके में प्रवेश किया है। इसके बाद से रिजर्व के अधिकारियों के साथ-साथ वन विभाग के अधिकारी अलर्ट पर थे और लगातार निगरानी रख रहे थे।वन विभाग ने सुरक्षा कारणों से बाघ का वास्तविक लोकेशन सार्वजनिक नहीं किया है, जिस इलाके में बाघ दिखा है वह अति नक्सल प्रभावित इलाका रहा है और बूढ़ा पहाड़ से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर है। बूढ़ा पहाड़ एक तरफ से छत्तीसगढ़ से सटा हुआ है। संभावना है कि छत्तीसगढ़ सीमा पर नजर आने वाला बाघ हो सकता है। पीटीआर अधिकारियों के अनुसार इलाके में बाघ ने पिछले 24 घंटे के अंदर दो शिकार किए हैं। दरअसल, पलामू टाइगर रिजर्व के अधिकारियों को शुक्रवार को सूचना मिली थी कि इलाके में बाघ की मौजूदगी है। रिजर्व के निदेशक कुमार आशुतोष, उपनिदेशक कुमार आशीष, प्रजेश जेना इस इलाके में गए हुए थे। अधिकारियों के सामने शनिवार को बाघ ने एक शिकार किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधुर्वा डैम से अज्ञात महिला का शव बराम
    Next Article चतरा में तस्करी का आरोपित गिरफ्तार, 14.835 किलो अफीम और 10.690 किलो डोडा बरामद
    sunil kumar prajapati

      Related Posts

      CM हेमंत ने किया फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का उद्घाटन, बोले- संताल परगना से दिल्ली तक खिंची जाएगी विकास की लकीर

      November 24, 2025

      हर खेत तक पानी पहुंचे के उद्देश्य से सिंचाई सुविधाओं का कर रहे है विस्तार: हेमंत सोरेन

      November 24, 2025

      हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सडक जाम

      November 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • CM हेमंत ने किया फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का उद्घाटन, बोले- संताल परगना से दिल्ली तक खिंची जाएगी विकास की लकीर
      • फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत तमाम हस्तियों ने जताया शोक
      • हर खेत तक पानी पहुंचे के उद्देश्य से सिंचाई सुविधाओं का कर रहे है विस्तार: हेमंत सोरेन
      • हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सडक जाम
      • फिल्म इंडस्ट्री के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र नहीं रहे, भारतीय सिनेमा जगत गहरे शोक में डूबा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version