Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, December 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»अकाल तख्त एक्सप्रेस ट्रेन में महिला से अभद्रता मामले में टीटीई गिरफ्तार, रेल मंत्री ने किया बर्खास्त
    अन्य खबर

    अकाल तख्त एक्सप्रेस ट्रेन में महिला से अभद्रता मामले में टीटीई गिरफ्तार, रेल मंत्री ने किया बर्खास्त

    sunil kumar prajapatiBy sunil kumar prajapatiMarch 14, 2023Updated:March 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ । पंजाब के अमृतसर से कोलकाता जा रही अकाल तख्त एक्सप्रेस ट्रेन में सोमवार को एक महिला यात्री से टीटीई के अभद्रता करने के मामले को रेल मंत्रालय ने गंभीरता से लिया है। इस मामले में आरोपित टीटीई को राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने गिरफ्तार कर लिया गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आरोपित टीटीई को सेवा से बर्खास्त करने का निर्देश दिया है।

    दरअसल, अकाल तख्त एक्सप्रेस ट्रेन की एसी फस्ट बोगी में सवार अमृतसर निवासी राजेश की पत्नी ने आरोप लगाया था कि नशे में धुत टीटीई मुन्ना कुमार ने सोते समय उस पर पेशाब कर दी थी। इसके बाद लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के प्रभारी निरीक्षक नवरत्न गौतम ने टीटीई को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

    इस मामले में मंगलवार को चारबाग रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के प्रभारी निरीक्षक नवरत्न गौतम ने पत्रकारों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अमृतसर निवासी राजेश कुमार अपनी पत्नी के साथ यात्रा कर रहे थे। नशे में धुत टीटीई मुन्ना कुमार ने बर्थ पर सो रही राजेश की पत्नी के ऊपर पेशाब कर दिया। इससे महिला की नींद टूट गयी और वह जाग कर शोर मचाने लगी। इसके बाद राजेश ने जीआरपी की हेल्पलाइन नम्बर पर सूचना दी और टीटीई मुन्ना को पकड़ कर लखनऊ में जीआरपी को सौंप दिया था। टीटीई मुन्ना बिहार का निवासी है। लखनऊ में जीआरपी को सौंपने के बाद उसके विरुद्ध राजेश और उनकी पत्नी ने लिखित शिकायत दर्ज कराई। ट्रेन में टीटीई के दुर्व्यवहार से नाखुश सभी यात्रियों ने रेलवे के अधिकारियों से सख्त निर्णय करने की अपील की है।

    समूचे घटना से नाखुश रेलवे के अधिकारियों के एक्शन में आने से पहले ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने टीटीई की हरकत को अपमानजनक बताया और तत्काल निर्णय लेते हुए टीटीई काे बर्खास्त करने के निर्देश दिए। रेल मंत्री ने टीटीई मुन्ना कुमार की बर्खास्तगी से संबंधित प्रपत्र को ट्वीट भी कर दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारतीय सेना ने 11 ब्रांड के चीनी मोबाइल फोन इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगाया
    Next Article देश का अपमान करने के लिए माफी मांगें राहुल गांधी : अनुराग ठाकुर
    sunil kumar prajapati

      Related Posts

      धर्म की रक्षा के लिए सिख गुरुओं का बलिदान सर्वोच्च: योगी आदित्यनाथ

      December 26, 2025

      अटलजी हम सभी के लिए प्रेरणा हैं: योगी आदित्यनाथ

      December 25, 2025

      बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में बंगाल के लैंड पोर्ट्स पर उग्र प्रदर्शन, कई जगह पुलिस से झड़प

      December 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Exploration Approfondie Betify Casino Performances Offertes
      • Notice Technique Betify Casino Capacités Essentielles
      • Betify Casino: Guide Détaillé 153

      • Betify Casino – Examen Complet 108

      • झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version