Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»चाचा ने भतीजे के सिर में दागी गोलियां-लोग बनाते रहे वीडियो, मां लगाती रही बचाने की गुहार
    Breaking News

    चाचा ने भतीजे के सिर में दागी गोलियां-लोग बनाते रहे वीडियो, मां लगाती रही बचाने की गुहार

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 15, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अजमेर। किशनगढ़ के गांधीनगर थाना क्षेत्र की सरदार सिंह की ढाणी रोड पर जमीन विवाद में मंगलवार को एक चाचा ने अपने ही भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात का खुलासा होते ही पूरे शहर में सनसनी फैल गई। पूर्व पार्षद चाचा सुरेश यादव ने तीन राउंड फायर कर अपने भतीजे अशोक यादव को बीच सड़क ही मौत के घाट उतार दिया। दिनदहाड़े फायरिंग की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा फायरिंग के शिकार भतीजे को राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने भतीजे को मृत घोषित कर दिया। गांधीनगर थाना पुलिस ने फायरिंग के आरोपी चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी हैं। दूसरी तरफ पुलिस ने यज्ञनारायण अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।

    जानकारी के अनुसार जमीन विवाद में चाचा सुरेश यादव ने भतीजे अशोक पर पिस्तौल से गोलियां दाग दी। अशोक की मां शांति देवी ने हिम्मत दिखाते हुए गोली लगने से लहूलुहान अशोक को बैठाने की कोशिश की लेकिन खून अधिक बहने से वह बेसुध हो गया। इस बीच शांति देवी ने आसपास मौजूद लोगों के सामने गुहार लगाती रही कि कोई तो उसके बेटे को अस्पताल पहुंचा दो। मौके पर मौजूद लोग बताते हैं कि कुछ परिचित से लगने वाले लोगों को भी कहा कि वह उन्हें अस्पताल ले चले लेकिन उसकी मदद के लिए कोई नहीं आया। अलबत्ता लोग वारदात स्थल का मोबाइल फोन पर वीडियो बनाते और फोटो खींचते रहे। इस बीच बीच घटना की जानकारी अशोक के छोटे भाई राजू को हुई तो वह तत्काल मौके पर पहुंचा और अपने भाई को लेकर मार्बल सिटी हॉस्पिटल पहुंचा।

    घटना की जानकारी मिलने पर मदनगंज थाना पुलिस प्रभारी नेमीचंद चौधरी,गांधीनगर थाना प्रभारी शंभु सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। यहां एफएसएल टीम भी पहुंची तथा मौके से सबूत जुटाए। पुलिस ने मौके पर क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली। इस बीच यज्ञ नारायण चिकित्सालय के चीरघर के बाहर भी लोगों की भीड़ जमा हो गई। हत्याकांड की जानकारी मिलने पर विधानसभा में मौजूद विधायक सुरेश टाक भावुक हो गए। उन्होंने स्थानीय लोगों को फोन पर बताया कि सत्र समाप्त होते ही वह रवाना हो जाएंगे। पोस्टमार्टम के दौरान करीब शाम छह बजे विधायक टाक भी मौके पर पहुंचे। अस्पताल परिसर में वह काफी भावुक नजर आए। जानकारों का कहना है कि मॄतक अशोक विधायक टाक के काफी करीब था। वह राजनीतिक व सामाजिक गतिविधियों में टाक का सहयोग करता रहा था।

    किशनगढ़ की स्पेशल टीम व विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीमें घटना स्थल पर पहुंची। यहां उन्होंने मोटरसाइकिल को टक्कर मारने, मोटरसाइकिल सात मीटर तक घिसटने व फायरिंग के बाद मौके पर जहां अशोक बेसुध होकर गिरा उन स्थानों का निरीक्षण किया व सेंपल लिए। गांधी नगर पुलिस ने मृतक के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया। जानकारी के अनुसार अशोक के सिर व कमर में दो गोलियां धंसी थीं। इनमें से एक निकाली जा सकी। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण अशोक की मौत होना माना जा रहा है। मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। देर शाम सांवतसर मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

    गांधी नगर थाना प्रभारी शंभु सिंह ने बताया कि मृतक अशोक के भाई राजेन्द्र की रिपोर्ट पर आरोपित चाचा सुरेश के खिलाफ भादसं की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपित चाचा सुरेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशिवसेना विवाद पर शिंदे गुट के वकील ने कहा- फ्लोर टेस्ट बुलाकर राज्यपाल ने गलत नहीं किया
    Next Article चीन का दावा खारिज: संसद में प्रस्ताव पेश कर अमेरिका ने माना अरुणाचल को भारत का अभिन्न हिस्सा
    azad sipahi

      Related Posts

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए

      June 9, 2025

      पटना में कोरोना के आठ नए मरीज मिले

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version