Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री गडकरी सपरिवार पहुंचे परमार्थ, गंगा आरती में किया सहभाग
    Breaking News

    केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री गडकरी सपरिवार पहुंचे परमार्थ, गंगा आरती में किया सहभाग

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 5, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -अच्छी सड़कें और बढ़ती कनेक्टिविटी से व्यापार, रोजगार में होगी वृद्धि : स्वामी चिदानन्द सरस्वती

    ऋषिकेश। केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी रविवार को सपरिवार परमार्थ निकेतन पहुंचे। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने स्वामी चिदानन्द सरस्वती से आशीर्वाद लेने के उपरांत विश्व विख्यात परमार्थ गंगा आरती में सहभाग किया। स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने देश में तेजी से बनते राष्ट्रीय राजमार्ग, एक्सप्रेस वे, हर गांव और शहर की राजमार्ग से बढ़ती कनेक्टिविटी के लिये गड़करी का अभिनन्दन करते हुए कहा कि सड़कों की दृष्टि से वास्तव में भारत की पूरी तस्वीर बदल रही है। बेहतर होती सड़कें और बढ़ती कनेक्टिविटी से व्यापार में वृद्धि होगी और गांवों के लोगों की शहरों तक पहुंच होगी। लोकल उत्पादों को बाजार मिलेगा और रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होगी।

    स्वामी चिदानन्द ने कहा कि भारत में प्रमुख राजमार्गों को उच्च स्तर पर उन्नत, पुनःव्यवस्थित और चौड़ा करने से देश में आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी और देशवासियों का जीवन स्तर भी समुन्नत होगा। साथ ही गड्ढा मुक्त सड़कें होने से दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। उन्होंने राजमार्ग मंत्री से हरित, हरियाली युक्त राजमार्ग, गलियारों का निर्माण प्रतिबद्धता से करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राजमार्गों के दोनों किनारों पर पेड़ होंगे, तो ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन कम होगा। वायु प्रदूषण में कमी आएगी और धूल के प्रभाव को भी कम किया जा सकता है।

    स्वामी ने केन्द्रीय मंत्री गडकरी को परमार्थ निकेतन के अन्तरराष्ट्रीय योग महोत्सव के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि आज से 35 वर्ष पूर्व 18 से 20 प्रतिभागियों के साथ योग की इस वैश्विक यात्रा की शुरूआत की थी और वर्तमान में इसमें 100 से भी अधिक देशों से हजारों प्रतिभागी सहभाग करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत के ऊर्जावान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से योग को दुनिया के कोने-कोने में पहुंचाने का अद्भुत कार्य किया है।

    स्वामी ने भारत सरकार का अभिनन्दन करते हुए कहा कि भारत जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी और अध्यक्षता कर रहा है जो प्रत्येक भारतीय के लिये गर्व का विषय है। प्राचीन काल से ही हमारी परम्परा तो अतिथि देवो भव की रही है। ऐसे में वैश्विक स्तर पर समावेशी, न्यायसंगत, सतत विकास के साथ पर्यावरण के लिये जीवन शैली अपनाने पर शिखर सम्मेलन पर जोर देना वास्तव में गौरव का विषय है।

    केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री गडकरी ने कहा कि परमार्थ निकेतन आश्रम न केवल अध्यात्म और योग का केन्द्र है बल्कि यहां से स्वामी चिदानन्द प्रतिदिन राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रगान, पर्यावरण और जल संरक्षण का संदेश देते हैं, जो वास्तव में अनुकरणीय है। यह वास्तव में आध्यात्मिक ऊर्जा का पावर हाउस है। उन्होंने अन्तरराष्ट्रीय योग महोत्सव के सफलतापूर्वक आयोजन को शुभकामनाएं दीं। स्वामी ने नितिन गडकरी उनकी धर्मपत्नी कंचन गडकरी, पुत्र और पुत्रवधू निखिल गडकरी-रुतुजा पाठक और सारंग गडकरी-मधुरा रोडी सभी का परमार्थ गंगा आरती में रुद्राक्ष की माला और रुद्राक्ष का पौधा भेंट कर अभिनन्दन किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआईएनएस विक्रांत पर सोमवार से होगा नौसेना कमांडरों का सम्मेलन
    Next Article डीएसपी पीके मिश्रा से ईडी छह मार्च को करेगी पूछताछ
    azad sipahi

      Related Posts

      पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में कोलकाता निवासी जफर रियाज काे एनआईए ने दबाेचा

      May 21, 2026

      पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उपराष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

      May 21, 2026

      शुभेंदु अधिकारी के निजी सहयोगी की हत्या के मामले में पांचवां आरोपित गिरफ्तार, वाराणसी से पकड़ा गया

      May 20, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ईरान-अमेरिका को मनाने के प्रयासों में प्रगति के संकेत, डेमोक्रेट ट्रंप की शक्तियों पर अंकुश नहीं लगा पाए
      • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का ओएफएस खुला
      • भूमाफियाओं पर सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व मुखिया साबिर मियां गिरफ्तार
      • रांची जेल में महिला कैदी से यौन शोषण मामला : उच्च न्यायालय ने डीजीपी से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट
      • बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन ने सुधा दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version