रांची विश्वविद्यालय में 40 साल बाद मतदान के माध्यम से कर्मचारी संघ का चुनाव होगा। 13 मार्च को वोट डाले जायेंगे। उसी दिन मतों की गिनती होगी और रिजल्ट भी घोषित होगा। बताया गया कि पिछले 40 साल से यहां मनोनयन के आधार पर ही संघ के पदाधिकारी चुने जाते रहे हैं।
विनोबा भावे विश्वविद्यालय में कर्मचारी संघ का चुनाव 2017 में हुआ था। इसके बाद यहां पर चुनाव नहीं हुए हैं। यही हाल कमोबेश झारखंड के अन्य विश्वविद्यालयों का भी है। कोल्हान विश्वविद्यालय में आठ साल पहले कर्मचारी संघ के पदाधिकारी मनोनीत किये गये थे। इसके बाद से यहां न तो चुनाव हुए और न ही संघ के पदाधिकारियों का मनोनय।