Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड के 11,374 स्कूल नहीं बता रहे मध्याह्न भोजन का आंकड़ा
    Jharkhand Top News

    झारखंड के 11,374 स्कूल नहीं बता रहे मध्याह्न भोजन का आंकड़ा

    adminBy adminMarch 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    11,374 स्कूल नहीं बता रहे मध्याह्न भोजन का आंकड़ा, नहीं भेज रहे रिपोर्ट

    रांची। झारखंड के 11,374 विद्यालय रोजाना मध्याह्न भोजन (पीएम पोषण) योजना की रिपोर्ट नहीं दे रहे हैं। इसे लेकर झारखंड राज्य मध्याह्न भोजन प्राधिकरण ने सभी जिलों को पत्र भेजा है। जिलों के शिक्षा अधीक्षक को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि राज्य के 35,315 विद्यालय में से औसतन प्रतिदिन 23,941 विद्यालय ही रिपोर्ट भेज रहे हैं। ऐसे में राज्य के 68% स्कूल ही रिपोर्ट भेज रहे हैं। स्कूलों को प्रतिदिन एसएमएस के माध्यम से भोजन खाने वाले बच्चों की जानकारी देनी होती है। इसके साथ ही खर्च की भी जानकारी देनी होती है।

    सरकारी स्कूलों में दिया जाता है मध्याह्न भोजन
    राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को मध्याह्न भोजन दिया जाता है। मध्याह्न भोजन के लिए 60% राशि केंद्र और 40 % राशि राज्य सरकार के द्वारा दी जाती है। राज्य में कक्षा 1 से 8 तक में करीब 43 हजार बच्चे नामांकित हैं। इनमें से 65% बच्चे औसतन प्रतिदिन मध्याह्न भोजन खाते हैं।

    जामताड़ा से भेजी जा रही है सर्वाधिक रिपोर्ट
    राज्य में जामताड़ा जिले के सबसे अधिक स्कूलों के द्वारा जानकारी दी जा रही है। मध्याह्न भोजन प्राधिकरण द्वारा जिलों को भेजे गये पत्र के अनुसार, जामताड़ा के 82% स्कूलों के द्वारा जानकारी दी जा रही है। राज्य में गढ़वा के मात्र 57% स्कूल प्रतिदिन जानकारी दे रहे हैं। प्राधिकरण के विशेष कार्य पदाधिकारी मुकेश कुमार सिन्हा द्वारा जिलों को भेजे गये पत्र में जिले के शत-प्रतिशत स्कूलों से एसएमएस कराना सुनिश्चित करने को कहा गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ कोर्ट ने किया समन जारी
    Next Article हजारीबाग में हुई मुठभेड़ में पुलिस बल ने टीपीसी उग्रवादियों को दिया करारा जवाब
    admin

      Related Posts

      झारखंड में अनुसूचित जाति को दबाया जा रहा है : बाउरी

      August 2, 2025

      विज्ञान की प्रगति और शोध ही देश को बनाएगा आत्मनिर्भर : कुलपति

      August 2, 2025

      झारखंड राज्य छात्र संघ ने विधायक जयराम महतो को सौंपा ज्ञापन,जेपीएससी की अनियमितताओं पर जताई नाराजगी

      August 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ओवल टेस्ट: जो रूट के साथ हुई नोकझोंक पर प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा-उनसे ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी
      • पूर्व ब्राज़ीली डिफेंडर डेविड लुइज़ ने फोर्टालेज़ा क्लब छोड़ा
      • हम वही खरीदेंगे जो भारतीयों की मेहनत से बना हो, प्रधानमंत्री ने स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान
      • राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल
      • बिहार के सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने रचा इतिहास,लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version