Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»हेमंत सोरेन के एफआइआर पर एक्शन, रांची पुलिस ने इडी अधिकारियों को भेजा नोटिस
    Jharkhand Top News

    हेमंत सोरेन के एफआइआर पर एक्शन, रांची पुलिस ने इडी अधिकारियों को भेजा नोटिस

    adminBy adminMarch 14, 2024Updated:March 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची । रांची पुलिस ने इडी अधिकारियों को समन भेजा है। समन हेमंत सोरेन द्वारा एसटी-एससी थाने में दर्ज केस मामले को लेकर किया गया है। इस मामले में ईडी के कुछ अफसरों के साथ-साथ मीडिया संस्थानों को भी नोटिस भेजा गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रांची पुलिस ने ईडी के एसोसिएट डायरेक्ट कपिल राज, असिस्टेंट डायरेक्टर देवव्रत झा, अनुपम कुमार, अमन पटेल को सीआरपीसी 41ए के तहत नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है।
    कई मीडिया संस्थानों को भी समन
    ईडी अफसरों के अलावा दिल्ली व रांची के मीडिया संस्थानों को भी नोटिस भेजा गया है। इन्हें भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। गौरतलब है कि 29 जनवरी को इन चैनलों ने हेमंत के दिल्ली आवास से ईडी द्वारा बीएमडबलू कार और 36 लाख कैश बरामदगी की खबर चलाई थी। इसी बारे में पत्रकारों से खबर का स्त्रोत पूछा जाएगा। दिल्ली और रांची स्थित मीडिया संस्थान के पत्रकारों को भेजे गए नोटिस में उपस्थित होकर जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है।
    छापेमारी को लेकर छवि खराब करने का लगाया गया था आरोप
    गौरतलब है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी के कुछ घंटों पहले रांची के एसटी- एससी थाना में आवेदन देकर ईडी के अफसरों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी। अपने आवेदन में हेमंत ने लिखा था कि जब वह 30 जनवरी को रांची लौटे तो मीडिया में आई खबरों से जानकारी मिली कि झारखंड भवन और शांति निकेतन स्थित आवास पर उनकी अनुपस्थिति में ईडी के अफसरों ने सर्च आॅपरेशन चलाया था। इसकी वजह से उनके और उनके परिवार की छवि धूमिल हुई है। स्थानीय मीडिया में जिस तरह से खबरें चलाई जा रही थीं, उससे साफ है कि एक आदिवासी को प्रताड़ित करने के लिए भूमिका बनाई गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविधायक आलोक ने मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से तीन सड़कों का किया शिलान्यास
    Next Article पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की तबीयत बिगड़ी, पुणे के अस्पताल में भर्ती कराया गया
    admin

      Related Posts

      डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी

      June 10, 2025

      मां की हत्या का आरोपित गिरफ्तार

      June 10, 2025

      कांग्रेस नेता राजकुमार रजक का आकस्मिक निधन

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version