Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»अमित शाह आज राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस राष्ट्र को समर्पित करेंगे
    राजनीति

    अमित शाह आज राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस राष्ट्र को समर्पित करेंगे

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHMarch 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । केन्द्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज (शुक्रवार) नई दिल्ली में ‘राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस’ राष्ट्र को समर्पित करेंगे। साथ ही ‘राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस-2023 एक रिपोर्ट’ का विमोचन भी करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” के विजन को साकार करने की दिशा में सहकारिता मंत्रालय की यह अब तक की सबसे बड़ी पहल है।

    पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) के अनुसार, प्रधानमंत्री के स्वप्न के अनुरूप सहकारिता मंत्रालय ने देश के विशाल सहकारी सेक्टर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को एकत्र कर सुदृढ़ डेटाबेस की अनिवार्यता को महसूस किया है।सहकारिता केंद्रित आर्थिक प्रारूप को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकारों, राष्ट्रीय संघों और हितधारकों की सहभागिता से यह डेटाबेस विकसित किया गया है।

    पीआईबी के अनुसार, राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस के लोकार्पण समारोह में करीब 1400 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इनमें केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के सचिव, राज्यों औरसंघराज्य क्षेत्रों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सहकारी समितियों के पंजीयक, देशभर की सहकारी समितियों, सहकारी संघों और यूनियन आदि के प्रतिनिधि शामिल हैं। पूर्वाह्न के सत्र में एक तकनीकी कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी। कार्यशाला में प्रतिभागियों को इसके उपयोग, अनुप्रयोग और देश के सहकारी भू-दृश्य में सुधार की इसकी क्षमता के बारे में जानकारी दी जाएगी।

    पीआईबी के अनुसार राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस वेब आधारित डिजिटल डैशबोर्ड है। डेटाबेस ने विभिन्न सेक्टरों की लगभग आठ लाख सहकारी समितियों के साथ उनकी 29 करोड़ से भी अधिक की सामूहिक सदस्यता की सूचनाओं को एकत्र किया है। इस डेटाबेस का शुभारंभ सहकारिता के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। यह पहल जमीनी स्तर पर सकारात्मक परिवर्तन का प्रतीक है। यह समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना के अनुरूप है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेदारनाथ के कपाट 10 मई को खुलेंगे
    Next Article केजरीवाल ने आधी आबादी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान

      June 16, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई

      June 11, 2025

      लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अमरनाथ यात्रा मार्ग एक जुलाई से नो फ्लाइंग जोन घोषित
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version