Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»फिल्म निर्देशक के तौर पर वापसी करेंगे अनुपम खेर, नई फिल्म का किया ऐलान
    मनोरंजन

    फिल्म निर्देशक के तौर पर वापसी करेंगे अनुपम खेर, नई फिल्म का किया ऐलान

    adminBy adminMarch 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लगभग पांच सौ से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके अनुपम खेर ने अपने जन्मदिन के मौके पर एक नई फिल्म का ऐलान किया है। यह घोषणा करते हुए उन्होंने सबसे पहले अपनी मां का आशीर्वाद लिया। अनुपम खेर ने एक्टिंग के साथ-साथ निर्देशन में भी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। फिल्म ‘ओम जय जगदीश’ का निर्देशन अनुपम खेर ने किया था, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। इसके बाद अनुपम खेर ने कभी निर्देशन के बारे में नहीं सोचा। अब जल्द ही वह दोबारा डायरेक्टर के तौर पर वापसी करने जा रहे हैं। अपने जन्मदिन पर उन्होंने इस नई फिल्म की घोषणा की है, जिसका निर्देशन वह खुद करेंगे।

    अपने जन्मदिन के मौके पर अनुपम खेर ने अपनी फिल्म का ऐलान करने से पहले सबसे पहले अपनी मां का आशीर्वाद लेने का एक वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए अनुपम खेर ने लिखा, “मैं अपना जन्मदिन मनाने के लिए उस फिल्म की घोषणा कर रहा हूं, जिसे मैं निर्देशित करना चाहता हूं। इसका नाम है ‘तन्वी द ग्रेट’, कुछ कहानियां लोगों तक अवश्य पहुंचनी चाहिए और मेरे मन में आया कि इसकी शुरुआत मेरी मां, भगवान और पिता के आशीर्वाद से होनी चाहिए। मैं इस म्यूजिकल फिल्म पर पिछले तीन साल से काम कर रहा हूं। आखिरकार, मैं इस फिल्म की शूटिंग महाशिवरात्रि के मौके पर शुरू कर रहा हूं। अपने जन्मदिन पर खुद को एक नई चुनौती देने का मजा ही कुछ और है। आप सभी का प्यार और आशीर्वाद बना रहे।”

    अनुपम खेर पिछले साल विवेक अग्निहोत्री की ‘द कश्मीर फाइल्स’ में नजर आए थे। इसमें उनके रोल और उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया। इसके बाद अनुपम की अमिताभ बच्चन और बोमन ईरानी के साथ फिल्म ‘उंचाई’ रिलीज हुई। इस फिल्म को भी दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब दर्शक उनके निर्देशन में वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसंजय लीला भंसाली ने लॉन्च किया अपना म्यूजिक लेबल ‘भंसाली म्यूजिक’
    Next Article राष्ट्रपति से मिलेगा इंडिया गठबंधन का प्रतिनिधि मंडल, मांगा समय
    admin

      Related Posts

      अभिनेता कायोज़ ईरानी ने एक्टिंग को कहा -अलविदा

      July 29, 2025

      सलमान को याद आई पिता सलीम खान की सीख, बोले–’काश मैंने ये बात पहले सुनी होती’

      July 27, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘सैयारा’, कमाई का सिलसिला जारी

      July 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बेतला नेशनल पार्क में विश्व बाघ दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, वित्त मंत्री, पर्यटन मंत्री समेत अन्य जनप्रतिनिधि व वन अधिकारी रहे मौजूद
      • दिल्ली पुलिस के खुलासे के बाद ममता बनर्जी पर बरसे शुभेंदु अधिकारी
      • ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें टी20 में वेस्टइंडीज को 3 विकेट से हराया, सीरीज 5-0 से जीती
      • युगांडा ने सीएएफ अफ्रीकी नेशंस चैम्पियनशिप के लिए अंतिम टीम की घोषणा की
      • बांग्लादेश से सऊदी अरब जा रहे विमान में आई खराबी, एक घंटे बाद लौटना पड़ा ढाका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version