Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»बांग्लादेश का बेली रोड अग्निकांड, हताहत महिला पत्रकार की पहचान ब्रिश्ती खातून के रूप में हुई
    दुनिया

    बांग्लादेश का बेली रोड अग्निकांड, हताहत महिला पत्रकार की पहचान ब्रिश्ती खातून के रूप में हुई

    adminBy adminMarch 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में 29 फरवरी को हुए बेली रोड अग्निकांड में हताहत 46 लोगों में महिला पत्रकार ब्रिश्ती खातून भी शामिल हैं। उनकी पहचान में डीएनए परीक्षण ने अहम भूमिका निभाई। आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने रविवार को यह खुलासा किया।

    ढाका ट्रिब्यून समाचार पत्र के अनुसार, ब्रिश्ती के माता-पिता सबुज शेख उर्फ शबलुल आलम और ब्यूटी खातून से एकत्र किए गए नमूनों से उसके नमूने का मिलान किया गया। तीनों के नमूनों के मेल खाने से इसकी पुष्टि हुई। पत्रकार ब्रिश्ती खातून राजधानी के ईडन कॉलेज के दर्शनशास्त्र विभाग की छात्रा थीं। सात मंजिला ग्रीन कोजो सेंटर में लगी भीषण आग में उनकी मौत हो गई थी। ज्यादातर लोग वहां दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ डिनर के लिए गए थे।

    रिपोर्ट के अनुसार, शुरू में उनके दोस्तों और पूर्व सहयोगियों ने शव की पहचान ओविश्रुति शास्त्री के रूप में की। हालांकि, उसके माता-पिता ने शुरू से ही दावा किया था कि वह ब्रिश्ती थी। सबुज और ब्यूटी मुस्लिम हैं जबकि ओविश्रुति शास्त्री एक हिंदू नाम का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसलिए पहचान पर भ्रम गहराता गया। तब डीएनए नमूने एकत्र किए जाने का फैसला किया गया। सीआईडी ने साफ किया है कि जन्म पंजीकरण और कॉलेज प्रमाणपत्र में भी उनका नाम ब्रिश्ती खातून के रूप में दर्ज है।

    सीआईडी के उप महानिरीक्षक एकेएम नाहिदुल इस्लाम ने कहा कि डीएनए की रिपोर्ट शनिवार शाम विभाग को मिली। इस बारे में जांच अधिकारी को अपडेट कर दिया गया है। इस बीच, रमना पुलिस थाना प्रभारी उत्पल बरुआ ने कहा कि सीआईडी ने तुरंत उन्हें इसकी सूचना नहीं दी। अगर डीएनए मेल खाता है, तो उसका शव निश्चित रूप से उसके परिवार को सौंप दिया जाएगा। ब्रिश्ती के माता-पिता ने कहा कि वे उसका शव मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleऑस्कर में ‘ओपनहाइमर’ की धूम, ‘बेस्ट पिक्चर’ का खिताब
    Next Article कच्चा तेल 82 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर
    admin

      Related Posts

      पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी की राजनीतिक सक्रियता से प्रधानमंत्री ओली नाराज

      June 12, 2025

      आईएमएफ ने नेपाल के आर्थिक सुधारों के लिए 42.7 मिलियन डॉलर को मंजूरी दी

      June 12, 2025

      नेपाल-भारत के बीच कनेक्टिविटी और संयुक्त साझेदारी से ही समृद्धि संभव : विदेश मंत्री डॉ. राणा

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version