Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»पलामू में आंगनबाड़ी सेविका चयन के दौरान हंगामा, महिला समेत सात लोगों पर मुकदमा दर्ज
    झारखंड

    पलामू में आंगनबाड़ी सेविका चयन के दौरान हंगामा, महिला समेत सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

    adminBy adminMarch 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। जिले के हुसैनाबाद प्रखंड के आदिवासी बहुल गांव कामत में आंगनबाड़ी सेविका चयन में उस समय हंगामा हो गया जब ग्रामसभा में चयनित सेविका आरती किन्नू के नाम की घोषणा की गई। इसके बाद महिला पर्यवेक्षिका किरण कुमारी ने स्थानीय थाना में सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और कार्यवाही पंजी छीन लेने का आरोप लगाते हुए ग्रामसभा में उपस्थित महिलाओं समेत सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसका कांड संख्या-55/24 है।

    गौरतलब है कि गत वर्ष 29 नवंबर को आयोजित ग्रामसभा में सकुन्ती उरांव का चयन मेधा के आधार पर किया गया था और स्थल पर चयन कमेटी ने औपबंधिक चयन पत्र भी दिया गया था। बाद में जिला स्तर पर इस चयन को रद्द कर दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि जिला समाज कल्याण कार्यालय में अंतिम चयन पत्र निर्गत करने के एवज में मोटी रकम की मांग की जा रही थी, जिसे नहीं देने पर सकुन्ती का चयन रद्द कर दिया गया। पुनः जब गत 12 मार्च को सेविका चयन के लिए ग्रामसभा आयोजित की गई तो सकुन्ती के स्थान पर आरती किन्नू के चयन की घोषणा की गई। यह सुनते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए और हंगामा करने लगे।

    ग्रामीणों का कहना था कि जब सेविका पद के लिए ग्रामसभा में उन्हीं महिलाओं ने आवेदन दिया जो गत वर्ष 29 नवंबर को आवेदन दी थीं। आश्चर्य की बात तो यह है कि उस समय जो आवेदक अयोग्य थी वह इस बार योग्य कैसे हो गयी? इस बार आयोजित ग्रामसभा में सकुन्ती के चयन के प्रस्ताव को निरस्त करने के कारण ग्रामीण हंगामा करने लगे। इसके विरोध में कामत गांव की आदिवासी महिलाएं गोलबंद हो गयीं। बताया जाता है कि 25-30 की संख्या में हुसैनाबाद थाना पहुंच कर महिलाओं ने बीडीओ रौशन कुमार एवं महिला पर्यवेक्षिका किरण कुमारी पर गाली-गलौच का आरोप लगाया है।

    इधर, सकुन्ती उरांव ने एक लिखित शिकायतपत्र हुसैनाबाद थाना प्रभारी को देकर आरोप लगाया है कि बीडीओ और महिला पर्यवेक्षिका ने उसके विरुद्ध जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज किया। साथ ही और उसे धांगर और वानर कहा है। बनियाडीह बराही पंचायत के कामत उरांव टोला निवासी सकुन्ती उरांव ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी व आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका के खिलाफ हुसैनाबाद थाना में लिखित आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

    हालांकि, अभी तक बीडीओ और महिला पर्यवेक्षिका के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। इससे आक्रोशित सैकड़ों महिलाओं ने शुक्रवार को स्थानीय विधायक के आवास पहुंच कर इस मामले में न्याय की गुहार लगाते हुए उचित कार्रवाई करने की मांग की जबकि विधायक अपने जपला स्थित आवास पर मौजूद नहीं थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविश्वविद्यालय युवाओं को सशक्त करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाता है : राज्यपाल
    Next Article मुख्यमंत्री ने 811 करोड़ रुपये की लागत की 20 योजनाओं का किया शुभारंभ
    admin

      Related Posts

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025

      शुभम और शशांक का शव नदी से बरामद

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      • ‘हाउसफुल-5’ की कमाई में इजाफा, 2 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version