Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»अवैध खनन मामले में भगवान भगत, टिंकल भगत और कृष्णा साहा पर आरोप गठित
    Jharkhand Top News

    अवैध खनन मामले में भगवान भगत, टिंकल भगत और कृष्णा साहा पर आरोप गठित

    adminBy adminMarch 14, 2024Updated:March 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। साहिबगंज में 1250 करोड़ के अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पंकज मिश्रा के सहयोगी भगवान भगत, टिंकल भगत और कृष्णा साहा के खिलाफ ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट में गुरुवार को आरोप गठित किया गया। अब इनके खिलाफ मुकदमा चलेगा। ईडी की ओर से मामले में गवाह प्रस्तुत किए जाएंगे। आरोप गठन के दौरान आरोपितों ने खुद को बेकसूर बताया। मामले की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई।

    कोर्ट ने इनपर लगे आरोपों को पढ़कर सुनाया। आरोपितों ने इसे बेबुनियाद बताया। ईडी कोर्ट इन तीनों की डिस्चार्ज पिटिशन पूर्व में खारिज कर चुका है। मामले में भगवान भगत, टिंकल भगत एवं कृष्णा साहा सहित अन्य के खिलाफ ईडी ने इसीआईआर 4/2022 दर्ज किया है। कृष्णा साहा को इस मामले में झारखंड हाई कोर्ट से बेल मिल चुकी है। भगवान एवं टिंकल भगत ईडी के न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं।

    भगवान भगत अपनी कंपनियों के जरिए पत्थर का कारोबार करता था। वह मामले के एक अन्य आरोपित पंकज मिश्रा का काम देखता था। आठ जुलाई, 2022 को ईडी की छापेमारी में भगवान भगत के घर से 28.50 लाख रुपये मिले थे। भगवान भगत और टिंकल भगत को ईडी ने 7 जुलाई, 2023 को गिरफ्तार किया था। भगवान भगत, टिंकल भगत और कृष्णा साहा पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के बरहेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा का खास सहयोगी माना माने जाते हैं।

    टिंकल और कृष्ण भगत अवैध खनन के पैसे पंकज मिश्रा को भी पहुंचाते थे। पांच जुलाई, 2023 को 10 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने अवैध खान मामले में कृष्णा साहा को देर रात गिरफ्तार कर लिया था। अवैध पत्थर खनन मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच कर रही ईडी कृष्णा कुमार के ठिकाने पर जुलाई 2022 में छापेमारी की थी। कृष्णा कुमार साहा साहिबगंज जिले के बड़हरवा निवासी हैं।

    कृष्णा साहा के अवैध पत्थर खदान में दो मजदूरों की दुर्घटना में मौत हो गई थी। जांच के क्रम में ईडी ने पूर्व में कृष्णा साहा के बड़हरवा के चंपांडे मौजा के पत्थर खदान की ड्रोन से मापी ली थी। वहां के कर्मियों के मोबाइल और कागजात भी जब्त किए गए थे। छानबीन में जानकारी मिली थी कि लीज एरिया से कई गुणा अधिक खनन किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआम आदमी पार्टी ने पांच मंत्रियों को चुनाव मैदान में उतारा, पंजाब से 8 उम्मीदवारों का ऐलान
    Next Article प्राइम वीडियो पर 29 मार्च को हॉरर क्राइम ड्रामा सीरीज ‘इंस्पेक्टर ऋषि’ का होगा प्रीमियर
    admin

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version