सीओ शशि भूषण सिंह का अपराधी प्रिंस खान से गहरा नाता
प्रचलन से बाहर हो चुके 2000 के नोट भी बरामद
बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता विनय कुमार सिंह ने लगाये आरोप
रांची। प्रवर्तन निदेशालय ने सीओ शशिभूषण सिंह के ठिकाने पर भी छापेमारी की थी। इडी ने गोविंदपुर सीओ शशिभूषण सिंह के घर पर छापेमारी कर 15 लाख कैश बरामद किये। इसको लेकर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनय कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कई गंभीर आरोप लगाये हैं। कहा कि शशिभूषण सिंह की अमीरी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आवास से चलन से बाहर होने के बाद भी 2000 के नोट मिले। बरामद पांच लाख सिर्फ 2000 के नोट हैं। इन्होंने इन नोटों को बदलवाने की जरूरत नहीं समझी।
विनय कुमार सिंह ने कहा है कि गोविंदपुर अंचल कार्यालय में काम करनेवाले गुलरेज, सोनू, अदनान सुमित और मेहदी जैसे कुछ कर्मचारी, सीओ का अंडरवर्ल्ड के साथ संबंध है। ये उनके लिए दलाली का काम भी करते हैं। प्रिंस खान नेटवर्क के नाम पर लोगों को धमकाना और पैसे वसूल कर प्रिंस खान और सीओ को पहुंचना इनका प्रमुख काम है। यह धंधा गोविंदपुर के आॅफिस में पिछले कई वर्षों से निर्बाध रूप से चल रहा है।
शशि भूषण सिंह की संपत्ति
विनय कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि शशि भूषण सिंह ने परिवार के नाम पर 41 संपत्तियां खरीदी हैं। इसमें पत्नी गीता देवी, पूजा सिंह, रिया सिंह, प्रीति सिंह, मतबर सिंह, मनीष सिंह, मकसूदन सिंह, धनंजय सिंह, सुमन कुमारी, बलबीर जैन, रेणु सिंह, बलवीर जैन, निशांत कुमार, दिव्या कुमारी, नेहा कुमारी, अशोक कुमार, गोलु कुमार, मंगलू सिंह, गीता सिंह और विक्की कुमार के नाम पर रांची के नामकुम, अरगोड़ा, हेसाग, हटिया और तुपुदाना अंचल में कई एकड़ जमीन ले रखी है।
शशि भूषण सिंह की संपत्तियों का ब्योरा
नाम अंचल रकबा
गीता देवी नामकुम 12 डिसमिल
पूजा देवी नामकुम 04 डिसमिल
गीता देवी अरगोड़ा एक कट्ठा
गीता देवी अरगोड़ा 4.48 डिसमिल
गीता देवी अरगोड़ा 1.85 डिसमिल
गीता देवी नामकुम 14 डिसमिल
पूजा देवी नामकुम 10 डिसमिल
गीता देवी नामकुम 1.50 एकड़
रिया सिंह नामकुम 05 डिसमिल
मतबर सिंह नामकुम 26 डिसमिल
मनीष कुमार नामकुम 7.09 डिसमिल
मकसुदन सिंह नामकुम 20 डिसमिल
धनंजय सिंह नामकुम 05 डिसमिल
मनीष कुमार नामकुम 10 डिसमिल
सुमन कुमारी नामकुम 1.14 डिसमिल
मकसुदन सिंह नामकुम 05 डिसमिल
रेणु सिंह नामकुम 12.45 डिसमिल
धनंजय सिंह नामकुम 05 डिसमिल
बलवीर जैन नामकुम —–
मकसुदन सिंह नामकुम 6.6 डिसमिल
मकसुदन सिंह नामकुम 20 डिसमिल
मतवर सिंह नामकुम 26 डिसमिल
निशांत कुमार हेसाग 2.07 डिसमिल
निशांत कुमार हेसाग 12 डिसमिल
दिव्या कुमारी हेसाग 1.26 डिसमिल
निशांत कुमार हेसाग तीन डिसमिल
नेहा कुमारी हेसाग 1.5 डिसमिल
मनीष कुमार हेसाग 10 डिसमिल
अशोक कुमार हटिया 05 डिसमिल
मनीष कुमार हेसाग 7.9 डिसमिल
मनीष कुमार तुपुदाना 20 डिसमिल
नेहा कुमारी तुपुदाना 27 डिसमिल
बिक्की कुमारी तुपुदाना 04 डिसमिल
निक्की कुमारी डुंगरी 5.06 डिसमिल
धनंजय सिंह डुंगरी 06 डिसमिल
मंगलु सिंह पुंदाग 07 डिसमिल
गीता सिंह हिनु 07 डिसमिल
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



