रांची । लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने झारखंड के हजारीबाग, लोहरदगा और खूंटी से उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें खूंटी से कालीचरण मुंडा, हजारीबाग से जेपी पटेल और लोहरदगा से सुखदेव भगत को टिकट दिया गया है। बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय समिति की चेयरपर्सन सोनिया गांधी, केसी वेणीगोपाल एवं केपी राणा की मौजूदगी में लोकसभा चुनाव से जुड़ी सीइसी की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें झारखंड के प्रभारी गुलाम अहमद मीर, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर और झारखंड कांग्रेस विधायक दल के नेता और मंत्री आलमगीर आलम शामिल हुए। बाकी उम्मीदवारों के नामों का बहुत जल्द फैसला हो जायेगा।
झारखंड में कांग्रेस ने 3 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की
Related Posts
Add A Comment