अच्छे कार्यकर्ता ही अच्छे नेता होते हैं
रांची लोकसभा स्तरीय ग्राम प्रभारी सम्मेलन
रांची।विकास शब्द और राज्यहित झामुमो के शब्दकोश में नहीं है। झारखंड को उलझा कर रखना इनका पेशा है। शासन और प्रशासन दोनों लूट के साझेदार बन गये हैं। यह साल झारखंड के भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। पार्टी के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी इन हालात में बढ़ जाती है। हम समाज के सभी वर्गों के विचारों और भावनाओं के साथ काम करें। उक्त बातें आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने नामकुम सिदरौल स्थित कवाली स्टेडियम में आयोजित रांची लोकसभा स्तरीय ग्राम प्रभारी सम्मेलन में कहीं। मौके पर रांची लोकसभा क्षेत्र के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किया और पार्टी की नीति को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
सुदेश महतो ने कहा कि जेपीएससी परीक्षा में कथित तौर पर पेपर लीक को लेकर जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, वह संवेदनशील और चिंता जनक है। मानो राज्य सरकार ने युवाओं का भविष्य बिगाड़ने का संकल्प ले रखा है। इससे पहले एडमिट कार्ड के लिए अभ्यर्थी परेशान रहे। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता में यह विश्वास है कि आजसू राज्य में बेहतर वातावरण बना सकती है। राजनीतिक परिवर्तन लाने के लिए जिद की आवश्यकता है। कार्यकर्ता अपनी मेहनत से पार्टी के विचारों को राज्य के हर गांव, हर घर तक पहुंचाने का कार्य करें। कार्यकर्ता आगे आकर अपनी जिम्मेदारी के तहत कार्य करें। ग्राम प्रभारियों को नये जनादेश की जिम्मेदारी देते हुए सुदेश महतो ने कहा कि यह चुनावी साल है। समय कम है ऐसे में पार्टी की हर इकाई और हर कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए जनाकांक्षाओं के अनुरूप और एनडीए को सशक्त बनाने के लिए काम करना होगा।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की पहल करें: सहिस
पार्टी के प्रधान महासचिव सह इचागढ़ विधानसभा प्रभारी रामचंद्र सहिस ने कहा कि ग्रामीण व्यवस्था को मजबूत करने और हर व्यक्ति के दुख-सुख से जुड़ने के उद्देश्य से पार्टी की मजबूत संरचना में ग्राम प्रभारी और चूल्हा प्रमुख को विशेष महत्व दिया है।
इनकी रही मौजूदगी
सम्मेलन में डोमन सिंह मुंडा, डॉ देवशरण भगत, लंबोदर महतो, निर्मला भगत, राजेंद्र मेहता, हरेलाल महतो, संजय महतो, भारत कांशी, अशोक नाग, डॉ सुधीर यादव, जीतेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version