Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने लोस चुनाव तैयारियों को लेकर की समीक्षा
    झारखंड

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने लोस चुनाव तैयारियों को लेकर की समीक्षा

    adminBy adminMarch 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    योग्य मतदाता का 12 डी फॉर्म भरने के दिए निर्देश

    पलामू। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन ने गुरुवार को समाहरणालय के दूसरे तल्ले के सभागार में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सभी बीएलओ सुपरवाईज़र के साथ बैठक कर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने 18-19 आयुवर्ग के मतदाताओं का निबंधन, एएसडी वोटर वेरिफिकेशन, सीनियर सिटीजन वेरिफिकेशन, ईपी जेंडर रेश्यो वेरिफिकेशन आदि की समीक्षा कर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

    उन्होंने एएसडी (अब्सेंट, शिफ्टेड या डेड) वोटरों की सूची तैयार करने के निर्देश दिये। साथ ही आवश्यकतानुसार फॉर्म 7 भरकर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिये। इसके बाद अंतिम रूप से नामंकन के आखिरी दिन वोटर इन्फॉर्मेशन स्लीप के वितरण के पश्चात एएसडी के मार्किंग करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी बीएलओ सुपरवाईज़र को प्रत्येक बूथ पर व्हीलचेयर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इसके अलावे बीएजी व वीएएफ को क्रियाशील करने व उनके साथ बैठक करने के भी निर्देश दिये।

    बैठक में उन्होंने एवीएससी व एवीपीडी मतदाताओं का आवश्यकता अनुसार सर्वेक्षण करते हुए उन सभी का 12 डी फॉर्म भरना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभी बूथों पर एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटी अंतर्गत बेसिक सुविधाओं को बहाल करने में कोई कसर नहीं रहने देने की बात कही।

    सभी बीएलओ सुवरवाईजर के साथ बैठक के पश्चात जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन मैनेजमेंट प्लान की बैठक की जिसमें सभी एआरओ व एईआरवो उपस्थित रहे। इसमें जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी से कम्युनिकेशन प्लान,रुट चार्ट प्लान, वाहनों की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए कई निर्देश दिये। इसके साथ ही सभी वैसे स्थान जहां इंटरमीडिएट स्ट्रांग रूम बनाने की आवश्यकता है। उसकी सूची भी उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया। इसके अलावे कई अन्य बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए कई निर्देश दिये। उन्होंने बैठक में मौजूद सभी को वोटर हेल्पलाइन एप इंस्टॉल करने पर बल दिया। साथ ही सभी को अन्य दूसरों लोगों को भी एप इंस्टॉल करने हेतु प्रेरित करने की बात कही।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनिसान मोटर इंडिया ने सौरभ वत्स को प्रबंध निदेशक नियुक्त किया
    Next Article (विश्व जल दिवस/22 मार्च/विशेष) पानी के बिना जीवन की कल्पना असंभव
    admin

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version