Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड से राज्यसभा के लिए प्रदीप वर्मा और सरफराज अहमद निर्विरोध निर्वाचित
    Jharkhand Top News

    झारखंड से राज्यसभा के लिए प्रदीप वर्मा और सरफराज अहमद निर्विरोध निर्वाचित

    adminBy adminMarch 14, 2024Updated:March 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राज्य में दो सीटों के लिए हुए राज्यसभा चुनाव में दोनों उम्मीदवारों को निर्विरोध चुन लिया गया है। भाजपा प्रत्याशी डॉ प्रदीप वर्मा और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ सरफराज अहमद राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित किए गए हैं। नामांकन वापसी की समय सीमा गुरुवार को दिन के तीन बजे समाप्त होते ही निर्वाची पदाधिकारी सैयद जावेद हैदर ने इसकी औपचारिक घोषणा कर दी।

    राज्यसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक बने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार के समक्ष दोनों निर्वाचित प्रत्याशी को चुनाव आयोग का प्रमाण पत्र सौंपा गया। इस दौरान प्रभारी सचिव सह निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, भाजपा विधायक सीपी सिंह, पूर्व भाजपा अध्यक्ष रविन्द्र राय सहित कई नेता मौजूद थे। महागठबंधन की ओर से सरफराज अहमद के साथ राज्यसभा सदस्य महुआ माजी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद भाजपा के डॉ प्रदीप वर्मा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि ‘जिस उम्मीद के साथ मुझे देश के सर्वोच्च सदन में जाने का अवसर प्रदान किया गया है उसकी मर्यादा को जरूर रखूंगा। झारखंड में कई तरह की समस्या है, जिसके समाधान के लिए प्रयास करुंगा।’

    सरफराज अहमद ने हेमंत सोरेन और गुरु जी शिबू सोरेन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि ‘हेमंत सोरेन ने जो आश्वासन दिया था उसे पूरा किया गया। महागठबंधन के सभी सदस्यों का साथ मिलने से मुझे देश के उच्च सदन में जाने का मौका मिला है। मैं झारखंड की सेवा पहले से करता रहा हूं आगे भी करता रहूंगा।

    झारखंड में दो राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल तीन मई को पूरा हो रहा है। इसमें कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू और भाजपा के समीर उरांव हैं। समीर उरांव को भाजपा ने लोहरदगा लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। वे इससे पहले सिसई विधानसभा से विधायक भी रह चुके हैं।

    11 मार्च को दोनों प्रत्याशियों ने दाखिल किया था पर्चा

    डॉ प्रदीप वर्मा और डॉ सरफराज अहमद ने 11 मार्च को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था। सरफराज अहमद गांडेय विधानसभा से विधायक थे लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी से पहले उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

    मुंबई के उद्योगपति हरिहर महापात्रा को नहीं मिले प्रस्तावक

    मुंबई के उद्योगपति हरिहर महापात्रा ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र खरीदा था लेकिन वे विधायकों को प्रस्तावक के लिए तैयार नहीं कर पाए। इस वजह से उन्होंने खुद को चुनाव से दूर कर लिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइंटर स्टेट पुलिसकर्मियों की बैठक में निर्भीक और निष्पक्ष लोकसभा चुनाव का निर्णय
    Next Article गर्मियों से पहले करें पेयजल संकट का समाधान : चंपाई सोरेन
    admin

      Related Posts

      सीएम हेमंत से जेएससीए की नयी कमेटी ने की मुलाकात, राज्य में क्रिकेट को नयी ऊंचाई देने पर हुई चर्चा

      May 19, 2025

      सिर्फ घुसपैठिए नहीं, आइएएस और कांग्रेस विधायक भी बनवा रहे फर्जी दस्तावेज : बाबूलाल

      May 19, 2025

      हाईकोर्ट ने संभल जामा मस्जिद के सर्वे को दी मंजूरी, मुस्लिम पक्ष को लगा झटका

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version