Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»वैश्विक दबाव के कारण घरेलू शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
    बिजनेस

    वैश्विक दबाव के कारण घरेलू शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

    adminBy adminMarch 15, 2024Updated:March 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। कमजोर ग्लोबल संकेतों के कारण घरेलू शेयर बाजार में भी आज लगातार दबाव बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलने के बाद खरीदारों ने लिवाली करके सेंसेक्स और निफ्टी की चाल को तेज करने की कोशिश भी की। लेकिन बिकवाली के दबाव की वजह से उनकी ये कोशिश सफल नहीं हो सकी। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.52 प्रतिशत और निफ्टी 0.56 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

    शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, आईटीसी, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज और अडाणी इंटरप्राइजेज के शेयर 2.11 प्रतिशत से लेकर 0.46 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर बीपीसीएल, कोल इंडिया, एनटीपीसी, ओएनजीसी और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 5.22 प्रतिशत से लेकर 2.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,108 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 805 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,303 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 8 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 22 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 11 शेयर हरे निशान में और 39 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    बीएसई का सेंसेक्स आज 210.51 अंक की कमजोरी के साथ 72,886.77 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही लिवालों ने खरीदारी करके इस सूचकांक को सपोर्ट करने की कोशिश की, जिसकी वजह से ये सूचकांक 110 अंक से अधिक उछल कर 72,998.07 अंक के स्तर तक पहुंच गया। लेकिन थोड़ी ही देर बाद बाजार पर मंदड़ियों का दबाव बन गया, जिसके कारण ये सूचकांक गिरता चला गया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 378.81 अंक की कमजोरी के साथ 72,718.47 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 81.80 अंक टूट कर 22,064.85 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में खरीदारों ने लिवाली करके इस सूचकांक को 22,120.90 अंक तक पहुंचा दिया। लेकिन इसके बाद बाजार पर बिकवालों का दबाव बन गया। लगातार हो रही बिकवाली की वजह से ये सूचकांक लुढ़क कर 21,981.30 अंक तक पहुंच गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 124.90 अंक की गिरावट के साथ 22,021.75 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    इसके पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 335.39 अंक यानी 0.46 प्रतिशत की मजबूती के साथ 73,097.28 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 148.95 अंक यानी 0.68 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,146.65 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेशभर में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, राजस्थान में पेट्रोल 5.30 रुपये सस्ता
    Next Article झारखंड के कई हिस्सों में 16 से 18 तक बारिश और ठनका के आसार
    admin

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, फीकी पड़ी सोने और चांदी की चमक

      June 9, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, हरे निशान में सेंसेक्स और निफ्टी

      June 9, 2025

      ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में तेजी का रुख

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version