रांची। भाजपा में शामिल होने के बाद झामुमो की पूर्व विधायक सीता सोरेन गुरुवार को रांची पहुंचीं। भाजपा प्रदेश कार्यालय में उन्होंने मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 19 तारीख को मैंने भाजपा ज्वाइन की। मोदी जी के विशाल परिवार में मैंने योगदान दिया। इस परिवार में आने के बाद मुझे खुशनुमा वातावरण मिला। मुझे 14 साल के संघर्ष में भी वह सम्मान झामुमो में नहीं मिला, जिसकी मैं हकदार थी। मेरे पति दुर्गा सोरेन और ससुर शिबू सोरेन ने झारखंड को अलग राज्य बनाया। दुर्गा सोरेन जी का अहम योगदान था इस राज्य को बनाने में। वह वंचितों-शोषितों के लिए काम करते थे, लेकिन, बाद में उनका सपना अधूरा रह गया।
दुर्गा सोरेन अपमान बर्दास्त नहीं करुंगी: सीता सोरेन ने कहा कि मोदी जी के विशाल परिवार में आना मेरे लिए गर्व की बात है। उन्होंने देश दुनिया को रौशन करने के लिए बीड़ा उठाया है। उनकी विचारधारा से ही विकास होगा। कई ऐसे कामों को, जो मैं झामुमो में रह कर नहीं कर पायी, उनको मैं आपको बताना चाहूंगी। सीता सोरेन ने कहा कि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह किया था कि उनके पति दुर्गा सोरेन की आदमकद प्रतिमा लगायी जाये, लेकिन उनकी मांग को अनसुना कर दिया गया। मैंने पति की असामयिक मौत की जांच की मांग की थी, उसे भी अनसुना कर दिया गया। उन्होंने कहा कि जिस दिन कल्पना मुर्मू सोरेन गिरिडीह गयी थीं, तब पति दुर्गा सोरेन का अपमान हुआ। उन्होंने अपने संबोधन में स्वर्गीय दुर्गा सोरेन का नाम तक नहीं लिया। मैं उनका अपमान बर्दाश्त नहीं करूंगी।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



