Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»बारियातू में वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से 21 लाख 92 हजार रुपये जब्त किया गया
    झारखंड

    बारियातू में वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से 21 लाख 92 हजार रुपये जब्त किया गया

    adminBy adminMarch 29, 2024Updated:March 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    बालूमाथ/बारियातू। लोकतंत्र का महापर्व लोकसभा चुनाव 2024 को स्वतंत्र निष्पक्ष एवं भयमुक्त बनाने के लिए लातेहार पुलिस कृत संकल्पित है। इसी क्रम में शुक्रवार सुबह थाना प्रभारी राजा दिलावर के नेतृत्व एवं बालूमाथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आशुतोष कुमार सत्यम के अनुवीक्षण में अंतरजिला सीमा क्षेत्र के थाना गेट के समीप बने चेकपोस्ट पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, जहां चेकिंग के दौरान एक कार जेएच 02बी एम 3719 से इक्कीस लाख पंचानबे हजार रुपये नगद जब्त किये गये।

    जानकारी देते हुए बालूमाथ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी आशुतोष कुमार सत्यम ने बताया कि लातेहार पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देश पर लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए उक्त चेकपोस्ट पर बीते 22 मार्च से लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को सुबह मेरे अनुवीक्षण मे थाना प्रभारी दिलावर के नेतृत्व में चेकिंग अभियान के दौरान चतरा से बालूमाथ की ओर जा रहे एक काला रंग के टाटा नक्सॉन चार पहिया वाहन जेएच 02 बीएम 3719 की तलाशी ली गयी।

    इसमें काला रंग के बैग से नगद इक्कीस लाख पंचानबे हजार रुपये रखा हुआ मिला। इसेजब्त करते हुए इसकी सूचना वरीय पुलिस पदाधिकारीयों एवं अनुवीक्षण कमिटी और आयकर विभाग को दी गयी। इस आलोक में अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
    उल्लेखनीय है कि लातेहार पुलिस के द्वारा आदर्श आचार संहिता लागू होने के उपरांत से अब तक करीब 26 लाख 11 हजार रुपये नकद जब्त किये जा चुके
    हैं तथा कुल तकरीबन 3 करोड़ 60 लाख रुपये मूल्य का अफीम, डोडा, नार्कोटिक्स ड्रग्स, गांजा इत्यादि भी जब्त किया जा चुका है। लातेहार पुलिस द्वारा इस क्रम में आदर्श आचार संहिता लगने के उपरांत कुल 05 हथियार (आग्नेयास्त्र) एवं 19 जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है।

    इस प्रकार आदर्श आचार संहिता लागू होने के उपरांत से अब तक लातेहार पुलिस के द्वारा करीब 04 करोड़ से अधिक मूल्य की वस्तुओं की बरामदगी की जा चुकी है। ये उपलब्धियां अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा स्वतंत्र निष्पक्ष एवं भयमुक्त चुनाव कराने की दिशा में बेहतर कदम हैं। लातेहार पुलिस आगे भी इस तरह की कार्रवाई करती रहेगी। मौके पर निर्वाचक निबंध पदाधिकारी नंद कुमार राम मौजूद थे, जबकि चेकिंग अभियान में थाना के सहायक अवर निरीक्षक द्वारिका नाथ पांडेय एंव थाना के सशस्त्र बल के कईं जवान शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबांदा से मुख्तार अंसारी का शव गाजीपुर के लिए रवाना
    Next Article गांडेय उपचुनाव में भाजपा ने दिलीप कुमार वर्मा को बनाया उम्मीदवार
    admin

      Related Posts

      झारखंड विधानसभा में दिवंगत रामदास सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि

      August 16, 2025

      शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड में एक दिवसीय शोक की घोषणा

      August 16, 2025

      अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

      August 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड विधानसभा में दिवंगत रामदास सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड में एक दिवसीय शोक की घोषणा
      • अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
      • झारखंड के राज्यपाल ने दिवंगत रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर एयरपोर्ट पहुंचा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version